HomeUncategorizedफ़र्ज़ी ठग ने हैक किया पूर्व पदस्थ खरगोन कलेक्टर का फेसबुक अकाउंट...

फ़र्ज़ी ठग ने हैक किया पूर्व पदस्थ खरगोन कलेक्टर का फेसबुक अकाउंट सीआरपीएफ अधिकारी बनकर पत्रकार के साथ कर रहा था फ्रॉड, एसपी बोले- नंबर ब्लॉक करके साइबर सेल में शिकायत

मनीष विद्यार्थी


खरगोन । प्रदेश में इन दिनों हेकर्स किसी को नहीं बख्श रहे हैं, हालत यह है अब वह जन सामान्य के अलावा जिले के आला अधिकारियों की भी फेसबुक अकाउंट हैक करके लोगों से फ्रॉड करने के प्रयासों में लगे हैं. ऐसा ही एक मामला रविवार को खरगोन के सामने आया है जिसमें अकाउंट हैकर ने खरगोन के पूर्व कलेक्टर कर्मवीर शर्मा का फेसबुक अकाउंट हैक कर फर्जी सीआरपीएफ जवान बनकर शहर के ही एक पत्रकार से धोखाधड़ी करने का प्रयास किया. हालांकि पत्रकार के सूझबूझ से बदमाश इसमें सफल नहीं हो सके और इसकी शिकायत पुलिस को कर दी.
बता दे कि खरगोन के पत्रकार प्रदीप कुमार गांगले को मैसेंजर पर शुक्रवार शाम पूर्व खरगोन कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के फेसबुकअकाउंट से मैसेज आया कि मेरे इंदौर के मित्र जो कि सीआरपीएफ में बड़ी पोस्ट पर तैनात हैं, उनका तबादला जम्मू कश्मीर हो गया है और उन्हें उनके घर के सारे फर्नीचर और एक्सेसरीज बहुत कम दामों में बेचना है जिसके लिए मैं उन्हें आपका नंबर दे रहा हूं, आप हो सके तो उनकी मदद कर दीजिएगाl इसके बाद अगले दिन शनिवार को पत्रकार प्रदीप कुमार गांगुली को मोबाइल नंबर 8721006823 से कॉल आया और कॉलर में खुद का नाम संतोष कुमार बताते हुए स्वयं को सीआरपीएफ अधिकारी बताया, और कहां की कलेक्टर साहब आजकल भोपाल में पदस्थ हैं उन्होंने बताया कि आप उनके अच्छे मित्र हैं इसलिए मैंने आपको कॉल किया है. इसके बाद उसने पत्रकार को बताया कि मेरा ट्रांसफर जम्मू कश्मीर हो गया है और मैं केवल 3 महीने पहले ही अपने घर के सारे फर्नीचर और लग्जरी एसेसरीज खरीदी थी जो कि मुझे इतनी दूर ले जाना संभव नहीं है. इसलिए मैं उन्हें बेहद कम कीमत में बेचना चाहता हूं क्या आप मेरी मदद कर सकते हैं. इस पर पत्रकार ने हमें भर दी और अपने ही एक परिचित से संबंध में बात भी की. फर्जी सीआरपीएफ जवान ने सभी सामान के फोटो व्हाट्सएप किया जिसमें पलंग से लेकर एलसीडी टीवी और साइकिल से लेकर लैपटॉप तथा वाशिंग मशीन से लेकर डबल डोर फ्रिज एसी तक शामिल था. पहली नजर में सारा सामान बिल्कुल नया और महंगा लग रहा था जिसके अनुमानित कीमत करीब तीन साढे तीन लाख रुपए आंकी जा सकती थी.
इससे पहले की पत्रकार गांगले इस फर्नीचर को बेचने के लिए किसी से बात करते रविवार सुबह फिर से इस फर्जी सीआरपीएफ जवान संतोष कुमार का फोन आया और कहा कि हम आपको फर्नीचर नहीं दिखा सकते क्योंकि आर्मी एरिया में सामान्य आदमी को प्रवेश नहीं है. यह फर्नीचर महज 90000 रुपए में बेचना है जिसके लिए आप हमें आधी रकम यानी ₹45000 ऑनलाइन ट्रांसफर कर दीजिए बाकी आधी रकम आपके घर सारा सामान पहुंचाने के बाद आप आपकी संतुष्टि होने पर हमें दे सकते हैं. इस पर पत्रकार को शक हुआ और उस बातों ही बातों में फर्जी वाले का खुलासा हुआ. इसके बाद पत्रकार नहीं संबंध में खरगोन एसपी डॉक्टर रविंद्र वर्मा से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि जिस नंबर से कॉल आ रहा है उसे ब्लॉक कर दीजिए और इसकी शिकायत 1900 पर साइबर सेल में कर दीजिए.उन्होंने आम जनता से अपील की हैं इस प्रकार के कॉल्स से बचे ओर साइबर सेल पर शिकायत करे ।

RELATED ARTICLES

Most Popular