प्रदीप कुमार गांगले
एनजीटी की रोक के बावजूद धड़ल्ले से छलनी हो रही जीवनदायिनी नदियों का छाती
खरगोनl जिलेभर में इन दिनों माफियाओं का बोलबाला हैं. तमाम क्षेत्रों में जमकर दीनदहाड़े खुले आम अवैध गतिविधियों का संचालन किया जा रहा हैं और सत्ताधारी दल के चुने हुए जनप्रतिनिधियों से लेकर जिम्मेदार अफसरों और पुलिस तक इन पर कार्रवाई करने से लेकर कतरा रही हैंl
बता दें कि जिलेभर में शहर सहित ग्रामीण अंचल की सभी नदियों से एक तरफ तो जमकर अवैध मात्रा में खनन किया जा रहा हैं, वहीं जेसीबी मशीन की मदद से चल रही इन अतिविधियों पर नकेल कसने के जिम्मेदार अफसर कार्रवाई से बचते नजर आ रहे हैंl
मंत्री जी के बगल में चल रहा खनन
गौरतलब हैं कि पीसीसी के पूर्व प्रदेशअध्यक्ष और भारी उद्योग केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के गृह ग्राम बोरावा के नजदीक ग्राम सिपटान और बोरावा खनन माफियाओ द्वारा कई दिनों से दीनदहाड़े जमकर अवैध रुप से खनन किया जा रहा हैंl
मीडिया से मिल रही जानकारी, फिर भी नहीं करवा रहे कार्रवाई
बता दें कि इस मामले को लेकर मीडिया लगातार खनिज विभाग और पुलिस के आला अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों से भी संपर्क में होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही हैंl
एनजीटी की रोक की भी अवहेलना
बता दें कि बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग के असर को देखते हुए बीते काफी समय से नेशनल ग्रीन ट्रीब्यूनल ने खनन पर सख्त रोक लगा रखी हैं, बावजूद इसके जिले में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं.
क्या बोले जिम्मेदार
मुझे मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली हैं, सम्बंधित थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं, उचित कार्रवाई की जाएगी.
-डॉ. रविंद्र वर्मा, एसपी.
हमारे थाना क्षेत्र में अवैध खनन की जानकारी दो -तीन दिनों से मीडिया के माध्यम से मिल रही हैं, दो दिन पहले भी पुलिस टीम भेजि गई थी लेकिन मौक़े पर कुछ नहीं मिला, आज एसपी साहब के निर्देश भी मिले हैं, कार्रवाई की जाएगी.
मंशाराम रोमड़े, टीआई गोगावां.



