HomeUncategorizedमोटरसाइकिल से सिंगाजी जाते समय दर्दनाक हादसा, एक युवक की मौत, एक...

मोटरसाइकिल से सिंगाजी जाते समय दर्दनाक हादसा, एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल

खरगोन। विशाल भमोरिया खरगोन। जिले के मंडलेश्वर थाना क्षेत्र के मेन रोड पर देर रात 10:50 के लगभग एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, धार जिले के धरमपुरी तहसील की ग्राम पंचायत कछवानिया निवासी अनिल पिता लालू और चंपालाल पिता करण, मोटरसाइकिल से सिंगाजी महाराज दर्शन के लिए जा रहे थे। बीती रात करीब 10:50 बजे, इकोस्पोर्ट कार क्रमांक MP 28 CA 7625 ने, अनियंत्रित होकर, उनकी पल्सर बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक में आग लग गई और वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इस हादसे में अनिल पिता लालू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चंपालाल पिता करण गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को तत्काल मंडलेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहाँ से स्थिति गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी लगते ही जनपद सदस्य सुभाष मोहरे एवं परिजन देर रात्रि में ही घटना स्थल पर पहुंच गए थे। मंडलेश्वर पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है, वहीं शव का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा

RELATED ARTICLES

Most Popular