vishalbhamoriya – Nation Today 24×7 https://nationtoday24x7.com Nation Today 24x7 News Portal Wed, 15 Oct 2025 17:40:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 गोगावां जनपद अध्यक्ष की बहू गिरफ्तार, एक दिन की रिमांड मिली पैनपुर आंगनवाड़ी में कार्यकर्ता भर्ती के लिए फर्जी अंकसूची लगाने का मामला https://nationtoday24x7.com/uncategorized/%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%82-%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%aa%e0%a4%a6-%e0%a4%85%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ac/ https://nationtoday24x7.com/uncategorized/%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%82-%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%aa%e0%a4%a6-%e0%a4%85%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ac/#respond Wed, 15 Oct 2025 17:40:34 +0000 https://nationtoday24x7.com/?p=1677 खरगोन। भाजपा की गोगावां जनपद अध्यक्ष गंगाबाई मंडलोई की बहू मनीषा पति अजीत मंडलोई को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मनीषा ने फर्जी अंकसूची कर आंगनवाड़ी की नौकरी हासिल की थी। वह फरार थी। हाइकोर्ट के आदेश के बाद गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। गोगावां पुलिस ने मंगलवार को सुबह 6 बजे पैनपुर में मनीषा को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद दोपहर में खरगोन में राज पांडे न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की कोर्ट में पेश किया। यहां से मनीषा को एक दिन की पुलिस रिमांड दी गई है।मामले में 2019 में आंगनवाड़ी क्रमांक 1 में मनीषा के साथ ही 20 महिलाओं ने आवेदन किया था। इसमें मनीषा पिता घनश्याम मोर्य शादी के बाद पति अजीत मंडलोई का नाम 63 प्रतिशत के साथ पहले नंबर पर आया था। इसमें योग्यता थी बीए में तीसरा व बारहवी में 87 प्रतिशत रहा। दूसरे नंबर पर रोशनी सुखलाल, तीसरे पर जागृति सज्जनसिंह व चौथे पर बस्कर करोंदे थी। इसमें रोशनी व बस्कर ने नियुक्ति की आपत्ति लगाकर शिकायत की। जांच में बारहवी की अंकसूची(पुनासा विद्यालय खंडवा) में 337 अंक की जगह 437 अंक मिले।मार्कशीट में छेड़छाड़ कर 100 अंक बढ़ा लिए थे। महिला एवं बाल विकास विभाग ने 16 अगस्त 2023 को थाना प्रभारी गोगावां को केस दर्ज करने का आवेदन दिया था। राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस ने प्रकरण दर्ज नहीं किया। मामले में एडवोकेट लखन सिंह पवार ने हाइकोर्ट इंदौर में याचिका दायर की। इसके बाद हाइकोर्ट के निर्देश पर 4 नवंबर 2024 को धारा 420,467,468,471 में प्रकरण पंजीबद्ध हुआ। इसके बाद भी पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं हुई। गिरफ्तारी नहीं होने पर याचिकाकर्ता ने पुनः हाइकोर्ट इंदौर ने थाना प्रभारी को कार्यवाही पारदर्शी करने के लिए 19 सितंबर 2025 को निर्देशित किया। इसके बाद मंगलवार को गिरफ्तारी हुई है। पुलिस की भूमिका शुरू से ही संदिग्ध बनी हुई है, अब देखना यह है कि मामले में किन किन लोगो को आरोपित बनाएगी। फर्जी अंकसूची बनवाने से लेकर मार्कशीट बदलवाने तक व अंक गणना तक कौन कौन लिप्त हैं। ये पुलिस की जांच के बाद ही पता लगेगा। उधर, न्यायालय में पेशी के दौरान पुलिस ने मनीषा को पिछले गेट से गाड़ी में बैठाकर गोगावां थाने ले गए। पुलिस की शुरू से लेकर न्यायालय तक संदिग्ध कार्यप्रणाली रही। टीआइ एमआर रोमड़े ने बताया कि एक दिन की रिमांड मिली है।

]]>
https://nationtoday24x7.com/uncategorized/%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%82-%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%aa%e0%a4%a6-%e0%a4%85%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ac/feed/ 0
विधायक सचिन यादव के आतिथ्य में प्रियदर्शिनी स्कूल बोरावां में 69 वीं संभाग स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता संपन्न https://nationtoday24x7.com/uncategorized/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b5-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%86%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%a5%e0%a5%8d/ https://nationtoday24x7.com/uncategorized/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b5-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%86%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%a5%e0%a5%8d/#respond Mon, 13 Oct 2025 13:07:29 +0000 https://nationtoday24x7.com/?p=1672 विशाल भमोरिया खरगोन

खरगोन। पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, बोरावां के खेल मैदान में जिला शिक्षा विभाग खरगोन एवं इंदौर संभाग के तत्वाधान में 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिका वर्ग की एक दिवसीय 69वीं संभाग स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ शनिवार को गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। जिसमें इंदौर संभाग के आठ जिलों की 16 टीमों के लगभग 240 प्रतिभागियों ने प्रतिभागिता कर प्रतियोगिता का रोमांच बढ़ाया ।
संभाग स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सचिन सुभाषचंद्र यादव लोकप्रिय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री म. प्र.शासन की उपस्थिति मे ज्ञान की देवी माँ शारदा एवं निमाड़ के लोकप्रिय जननायक श्रद्धेय स्व. श्री सुभाष यादव के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम के विशेष अतिथि के रूप में हबीब बेग मिर्जा जिला क्रीड़ा अधिकारी खरगोन इक़बाल खान पूर्व हॉकी प्रशिक्षक म.प्र., डी.एस. चौहान वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी बड़वाह, महेंद्र मेहराल क्रीड़ा अधिकारी इंदौर, उप प्राचार्य संजेश वर्मा, वरिष्ठ विभाग समन्वयक चेतन पटेल तथा कार्यक्रम के संयोजक के. आर. वर्मा वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी उत्कृष्ट विद्यालय बड़वाह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

प्राचार्य ने किया अतिथियों का अभिवादन


पूजन उपरांत अतिथि परम्परा का निर्वहन करते हुए समस्त मंचासिन अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन एवं स्वागत किया गया। तत्पश्चात डॉ नितिन मिश्रा ने अपने स्वागत भाषण के माध्यम से मुख्य अतिथि, समस्त मंचासिन अतिथियों,क्रीड़ा अधिकारियों , प्रशिक्षकों एवं विभिन्न जिलों से उपस्थित प्रतिभागियों का शाब्दिक अभिवादन करते हुए उनका स्वागत किया। वि़द्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों की भूमिका अहम – सचिन यादव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सचिन सुभाषचंद्र यादव ने अपने प्रेरक उद्बोधन के माध्यम से समस्त प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए खेलों को मानव जीवन का अभिन्न हिस्सा मानते हुए उन्हें शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायक बताया वहीं उन्होंने एक खिलाड़ी होने के नाते कहा कि खेलों के प्रति उनकी सदा से विशेष रुचि रही है जिसके चलते वे क्षेत्र में खेल गतिविधियों को आगे बढ़ाने एवं खिलाड़ियों के मार्गदर्शन के सदैव तत्पर एवं आतुर रहते है।

बालक एवं बालिका वर्ग में इंदौर टीम विजेता


प्रतियोगिता में इंदौर संभाग के आठ जिलों इंदौर, खरगोन, खंडवा, बड़वानी, बुरहानपुर, धार, झाबुआ और अलीराजपुर की उत्कृष्ट टीमों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने खेल भावना और अनुशासन का सुंदर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान बालक एवं बालिका वर्ग के रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। जिसमें बालक वर्ग के अंतर्गत जिला इंदौर की टीम विजेता एवं जिला बुरहानपुर की टीम उपविजेता रही वहीं बालिका वर्ग में जिला इंदौर विजेता तथा जिला झाबुआ की टीम उपविजेता रही। जिसमें प्रियदर्शिनी पब्लिक हॉ०से० स्कूल बोरावां की कक्षा 9 वीं की छात्रा प्रियांशी विकास यादव का चयन आगामी राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता हेतु हुआ।

]]>
https://nationtoday24x7.com/uncategorized/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b5-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%86%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%a5%e0%a5%8d/feed/ 0
कलेक्टर के निर्देश पर गलत इंजेक्शन प्रकरण की जांच, औषधि नमूने भेजे प्रयोगशालामेडिकल स्टोर्स के औषधि रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं करने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी https://nationtoday24x7.com/uncategorized/%e0%a4%95%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%97%e0%a4%b2%e0%a4%a4/ https://nationtoday24x7.com/uncategorized/%e0%a4%95%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%97%e0%a4%b2%e0%a4%a4/#respond Sat, 11 Oct 2025 11:33:35 +0000 https://nationtoday24x7.com/?p=1669 विशाल भमोरिया

खरगोन। कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशन में निजी चिकित्सक द्वारा गलत इंजेक्शन लगाए जाने की खबर के प्रकाशन के संबंध में औषधि निरीक्षक श्री अशोक गोयल द्वारा 10 अक्टूबर को जांच की गई। इस दौरान उपयोग की गई तीन औषधियों के नमूने मेसर्स न्यू कैश केमिस्ट से लिए गए, जिन्हें परीक्षण के लिए औषधि प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। औषधि निरीक्षक गोयल ने बताया कि हॉस्पिटल क्लीनिक के पास स्थित श्री गुरु कृपा मेडिकल स्टोर्स, श्री गोकुलदास मेडिकल एवं पाटीदार मेडिकल स्टोर्स खरगोन का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संस्थान में उपलब्ध औषधियों के क्रय-विक्रय संबंधी रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं किए गए, जिसके कारण संबंधितों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। प्राप्त जवाब के पश्चात आगे की आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। साथ ही जिले में कफ सिरप के बैन कॉम्बिनेशन एवं अवमानक कफ सिरप औषधियों की उपलब्धता की भी जांच की गई। सभी औषधि विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि वे अवमानक या प्रतिबंधित कफ सिरप कॉम्बिनेशन की न तो खरीद करें, न ही विक्रय करें। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान अवमानक कफ सिरप का कोई संग्रहण नहीं पाया गया।

]]>
https://nationtoday24x7.com/uncategorized/%e0%a4%95%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%97%e0%a4%b2%e0%a4%a4/feed/ 0
मोटरसाइकिल से सिंगाजी जाते समय दर्दनाक हादसा, एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल https://nationtoday24x7.com/uncategorized/%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a4%be/ https://nationtoday24x7.com/uncategorized/%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a4%be/#respond Tue, 07 Oct 2025 11:24:44 +0000 https://nationtoday24x7.com/?p=1661 https://nationtoday24x7.com/uncategorized/%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a4%be/feed/ 0