Nation Today 24×7 https://nationtoday24x7.com Nation Today 24x7 News Portal Mon, 20 Apr 2026 11:56:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन: 45 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, खुशियों और संस्कारों से गूंजा बेड़िया https://nationtoday24x7.com/%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%b5%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0/%e0%a4%ad%e0%a4%b5%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a5%82%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b9-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%87/ Mon, 20 Apr 2026 11:56:38 +0000 https://nationtoday24x7.com/?p=1853 प्रदीप कुमार गांगले

खरगोन (म.प्र.) – बेड़िया बड़वाह जनपद पंचायत के मार्गदर्शन में जय भीम अनुसूचित जाति विवाह समिति, बेड़िया द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन ने सामाजिक एकता, संस्कार और सहयोग की अद्भुत मिसाल पेश की। पुरानी मिर्ची मंडी में आयोजित इस भव्य आयोजन में 45 जोड़ों का विवाह पूरे वैदिक विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। सुबह 9 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में गायत्री परिवार के मंत्रोच्चार के बीच वर-वधु जीवनभर के बंधन में बंधे, जहां वातावरण पूरी तरह से आध्यात्मिकता और उल्लास से सराबोर रहा।
कार्यक्रम में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सचिन बिरला मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, समृद्ध और मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा संचालित कन्या विवाह योजना समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए एक सशक्त सहारा बन रही है, जिससे गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग मिल रहा है। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में समानता, सहयोग और भाईचारे को मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर “सामाजिक विचार मंच” द्वारा समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। संरक्षक डॉ. एन.एस. सोलंकी, अध्यक्ष मयाराम मोये, उपाध्यक्ष चम्पालाल मोये, कोषाध्यक्ष बी.आर. सांवले एवं प्रेमलाल अंजना, सचिव आकाश खेड़े, महासचिव पी.एन. कांदौड़े, दिनेश मंशारे, पी.एल. भालसे, प्रचार मंत्री राधेश्याम मकवाने एवं शंकर सांवले को शील्ड एवं जय भीम के नीले दुपट्टे से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके सामाजिक योगदान और सफल आयोजन के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सचिन बिरला, जनपद अध्यक्ष दिनेश साद, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह पंवार, जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा माँ गायत्री एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान सरपंच चंद्रपाल सिंह सावनेर, गोविंद बिरला, सुरेंद्र पंवार, बाबूलाल चौधरी, मुकेश, साद मुकेश, कनाडे, ठेकेदार सुखराम, जोगीलाल मोये सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह में बड़ी संख्या में वर-वधु के परिजन, समाजजन और क्षेत्रीय नागरिक शामिल हुए, जिससे आयोजन स्थल पर उत्सव जैसा माहौल बना रहा। हर ओर खुशियों की झलक और नए जीवन की शुरुआत की उमंग दिखाई दी।
कार्यक्रम का प्रभावी संचालन रजनीश कानूनगो एवं सचिव राजेंद्र मकवाने द्वारा किया गया, जबकि अंत में समिति के संरक्षक डॉ. एन.एस. सोलंकी ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।
यह सामूहिक विवाह सम्मेलन न केवल 45 परिवारों के लिए नई शुरुआत का अवसर बना, बल्कि समाज में सहयोग, समरसता और संस्कारों के महत्व को भी मजबूती से स्थापित कर गया।

]]>
✨ रोशनी में सजा क्रिकेट का रोमांच: खरगोन में पहली बार टेनिस नाइट टूर्नामेंट की धूम ✨ https://nationtoday24x7.com/uncategorized/%e2%9c%a8-%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%b6%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%9c%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a4%be/ Mon, 20 Apr 2026 11:28:52 +0000 https://nationtoday24x7.com/?p=1849 प्रदीप कुमार गांगले

खरगोन। शहर में पहली बार आयोजित किया जा रहा टेनिस नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट इन दिनों खेल प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। लगभग एक महीने तक चलने वाले इस नाइट टूर्नामेंट में हर रात रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं, जिससे शहर का खेल माहौल पूरी तरह जीवंत हो उठा है।इस भव्य आयोजन के मुख्य आयोजक उत्सव वाले इवेंट से दुर्गेश चौधरी और नीरज बच्चन हैं, वहीं लक्ष्य क्रिकेट क्लब की ओर से अध्यक्ष संतोष विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष अभिनंदन कुशवाह और कोषाध्यक्ष हरिओम शर्मा अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।रविवार को टूर्नामेंट के सेकंड फेज का पहला मुकाबला सेजल 11 और जहरीला 11 के बीच खेला गया। मैच में जहरीला 11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले में जीत दर्ज की। बेहतरीन खेल के चलते “मैन ऑफ द मैच” का खिताब भी जहरीला 11 के खिलाड़ी को प्रदान किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लायंस क्लब की पूरी टीम उपस्थित रही। कार्यक्रम में डॉक्टर बसंत सोनी, शर्मा मिश्रा मैडम, काजल जी और लोकेंद्र रावत सहित कई गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।उल्लेखनीय है कि उत्सव वाले इवेंट द्वारा शहर में लगातार विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जाते रहे हैं। चाहे वह वर्षों से आयोजित हो रहा गरबा महोत्सव हो, रंग पंचमी के रंगारंग कार्यक्रम, पतंग उत्सव या खेल प्रतियोगिताएं—हर आयोजन में इनकी टीम नई ऊर्जा और रचनात्मकता के साथ शहरवासियों को जोड़ने का कार्य करती है।यह नाइट टूर्नामेंट भी उसी कड़ी का एक शानदार उदाहरण है, जिसने खरगोन के खेल प्रेमियों को एक नई पहचान और मंच प्रदान किया है।

]]>
शहर को मिलेगी हरियाली की सौगात: 10 आदर्श बगीचों का मिशन, अध्यक्ष-सीएमओ का सख्त निरीक्षण अभियान 🌿 https://nationtoday24x7.com/uncategorized/%e0%a4%b6%e0%a4%b9%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8/ Mon, 20 Apr 2026 10:17:50 +0000 https://nationtoday24x7.com/?p=1846 प्रदीप कुमार गांगले

🌿 खरगोन। शहर को स्वच्छ, सुंदर और हराभरा बनाने की दिशा में नगर पालिका ने अब निर्णायक पहल शुरू कर दी है। सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष छाया जोशी

और मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) ने शहर के विभिन्न बगीचों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परख ली। इस दौरान साफ-सफाई से लेकर सुविधाओं की गुणवत्ता तक हर पहलू की बारीकी से जांच की गई।निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष का रुख पूरी तरह सख्त नजर आया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बगीचों में गंदगी, टूटी झूलों की हालत और अव्यवस्था अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि हर बगीचा शहर की पहचान बने, न कि शिकायतों का केंद्र।🌳 10 आदर्श बगीचे बनाने का लक्ष्यनगर पालिका ने अब शहर में 10 आदर्श बगीचे विकसित करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है। इन बगीचों में—बच्चों के लिए आधुनिक और सुरक्षित झूलेबुजुर्गों के लिए आरामदायक बैठने की व्यवस्थाआकर्षक वॉकिंग ट्रैकपर्याप्त प्रकाश व्यवस्थाघनी हरियाली और सुंदर लैंडस्केपिंगजैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी, ताकि हर वर्ग के लोगों को एक बेहतर सार्वजनिक स्थल मिल सके।सीएमओ कमला कोल ने स्पष्ट किया कि, “हर वार्ड के नागरिकों को उनके नजदीक एक सुविधायुक्त और सुंदर बगीचा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”🧹 स्वच्छता पर फोकस, बीमारियों पर वारनिरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी प्रकाश चीत्ते भी मौजूद रहे। उन्होंने बगीचों में स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए।मच्छरों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंगकचरा प्रबंधन को सख्ती से लागू करनाडेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए लार्वा सर्वे तेज करनाजैसे कदम तत्काल प्रभाव से लागू करने के आदेश दिए गए। कर्मचारियों ने बताया कि चीत्ते स्वयं फील्ड में उतरकर निगरानी करते हैं, जिससे शहर की स्वच्छता रैंकिंग में लगातार सुधार हो रहा है।🚜 चार नए ट्रैक्टरों की सौगातनगर पालिका को जल्द ही चार नए ट्रैक्टरों की सौगात भी मिलने जा रही है, जिससे सफाई और हरित कार्यों में तेजी आएगी। यह संसाधन शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को और मजबूत करेंगे।👥 जनता में उत्साहशहरवासियों ने इस पहल का जोरदार स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि यदि यह योजना जमीन पर पूरी तरह लागू होती है, तो बच्चों को खेलने और बुजुर्गों को सैर के लिए सुरक्षित, सुंदर और व्यवस्थित स्थान मिल सकेंगे।👉 साफ संदेश:अब खरगोन में बगीचे सिर्फ हरियाली का प्रतीक नहीं, बल्कि आधुनिक सुविधाओं और स्वच्छता के नए मॉडल बनेंगे। नगर पालिका का यह अभियान शहर की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

]]>
खबर का त्वरित असर: बजरंग नगर में खुला चैंबर हुआ बंद, जनहित में ‘नेशन टुडे’ की पहल रंग लाई https://nationtoday24x7.com/uncategorized/%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%85%e0%a4%b8%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%a8%e0%a4%97/ Mon, 20 Apr 2026 07:46:52 +0000 https://nationtoday24x7.com/?p=1842 प्रदीप कुमार गांगले


खरगोन। बजरंग नगर वार्ड क्रमांक 7 के मुख्य मार्ग पर लंबे समय से खुला पड़ा चैंबर आखिरकार बंद कर दिया गया है। जैसे ही इस गंभीर समस्या को लेकर ‘नेशन टुडे’ ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की, तत्काल प्रभाव से पार्षद प्रतिनिधि हरकत में आए और मौके पर चैंबर का ढक्कन लगवाकर आमजन को बड़ी राहत दिलाई।
गौरतलब है कि इस मार्ग से रोजाना स्कूली वाहन, महिलाएं और बुजुर्ग गुजरते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। खबर प्रकाशित होने के बाद जिम्मेदारों की सक्रियता दिखी और समस्या का समाधान कर दिया गया।
स्थानीय रहवासियों ने त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मीडिया की सजगता के कारण ही यह संभव हो पाया है। यह उदाहरण दर्शाता है कि यदि मुद्दों को सही मंच मिलता है तो समाधान भी शीघ्र होता है।
यदि आपके वार्ड में भी कोई जनसमस्या है और उस पर अब तक ध्यान नहीं दिया गया है, तो आप भी उसे अपने जनप्रतिनिधि तक पहुंचाने के लिए हमसे संपर्क कर सकते हैं। जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाना और समाधान तक पहुंचाना हमारा सतत प्रयास है।

]]>
बजरंग नगर में मौत को दावत देता खुला चैंबर, जिम्मेदार बेखबर — क्या हादसे के बाद जागेगी नगर पालिका? https://nationtoday24x7.com/uncategorized/%e0%a4%ac%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%8c%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%a4-%e0%a4%a6/ Mon, 20 Apr 2026 05:13:46 +0000 https://nationtoday24x7.com/?p=1839 प्रदीप कुमार गांगले

खरगोन। शहर के बजरंग नगर वार्ड क्रमांक 7 में लापरवाही की पराकाष्ठा देखने को मिल रही है। मुख्य मार्ग पर सीवर का चैंबर खुलेआम मुंह बाए खड़ा है, मानो किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा हो। हैरानी की बात यह है कि इस रास्ते से रोजाना स्कूली वाहन, महिलाएं, बुजुर्ग और आम नागरिक गुजरते हैं, लेकिन नगर पालिका की आंखें अब तक नहीं खुली हैं।स्थानीय रहवासियों ने कई बार वार्ड पार्षद प्रतिनिधि को इस गंभीर समस्या से अवगत कराया, बावजूद इसके कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। यह स्थिति साफ दर्शाती है कि जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों की संवेदनहीनता किस हद तक बढ़ चुकी है।नागरिकों का कहना है कि खुले चैंबर के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बच्चों से भरे स्कूल वाहन या राह चलते किसी बुजुर्ग के साथ दुर्घटना हो जाए, इसकी पूरी आशंका बनी हुई है। लेकिन जिम्मेदारों को मानो किसी अनहोनी का इंतजार है।यह लचर और गैरजिम्मेदाराना व्यवस्था न केवल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है, बल्कि आम जनता की सुरक्षा के प्रति उनकी उदासीनता को भी उजागर करती है।अब सवाल यह उठता है कि क्या नगर पालिका किसी बड़े हादसे के बाद ही जागेगी? या फिर समय रहते इस गंभीर समस्या का समाधान कर नागरिकों को राहत देगी?जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है, यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी भी दी जा रही है।

]]>
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: विद्यार्थियों ने जाना कचरा प्रबंधन का विज्ञान, किया प्रसंस्करण इकाइयों का भ्रमण https://nationtoday24x7.com/uncategorized/%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9b-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%a3-2025-26-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be/ Sat, 18 Apr 2026 11:39:22 +0000 https://nationtoday24x7.com/?p=1834
खरगोन। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत चल रहे स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 अभियान में जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गोकुलदास पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन इकाई एवं निपटान केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने कचरा प्रबंधन की आधुनिक प्रक्रियाओं को नजदीक से समझा।
नगर पालिका की प्रसंस्करण इकाई के प्रभारी श्री अरविंद वानखेड़े ने विद्यार्थियों को एमआरएफ प्लांट, एफएसटीपी प्लांट, कम्पोस्ट प्लांट, सी एंड डी प्लांट एवं ट्रॉमिल मशीन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार कचरे को अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित कर वैज्ञानिक तरीके से प्रोसेस किया जाता है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ संसाधनों का पुनः उपयोग भी संभव होता है।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को फायर मॉकड्रिल का प्रशिक्षण भी दिया गया, जिसमें आग लगने की स्थिति में बचाव एवं नियंत्रण के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए। इस प्रशिक्षण ने छात्रों में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाई।
नगर पालिका अधिकारी सुश्री कमला कोल ने बताया कि इस प्रकार के भ्रमण से विद्यार्थियों को कचरा प्रबंधन की वास्तविक प्रक्रिया को समझने का अवसर मिलता है, जिससे वे स्वच्छता के प्रति अधिक जिम्मेदार बनते हैं। वहीं स्वास्थ्य अधिकारी श्री प्रकाश चित्ते ने कहा कि इस अनुभव के बाद छात्रों को अपने प्रोजेक्ट कार्यों में भी व्यावहारिक सहायता मिलेगी।
इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकगण, आईईसी सदस्य एवं नगर पालिका कर्मचारी भी उपस्थित रहे। यह पहल न केवल शिक्षा को व्यवहारिक रूप देने का उदाहरण है, बल्कि स्वच्छता के प्रति नई पीढ़ी को जागरूक करने की दिशा में एक सराहनीय कदम भी है।

]]>
खरगोन जिले में अवैध खनन पर कार्रवाई, नागराज स्टोन क्रेशर पर प्रशासन सख्त https://nationtoday24x7.com/uncategorized/%e0%a4%96%e0%a4%b0%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%a8-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%85%e0%a4%b5%e0%a5%88%e0%a4%a7-%e0%a4%96%e0%a4%a8%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a4%b0/ Fri, 17 Apr 2026 13:00:42 +0000 https://nationtoday24x7.com/?p=1831 प्रदीप कुमार गांगले


खरगोन। जिले में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में बिस्टान क्षेत्र स्थित नागराज स्टोन क्रेशर पर खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार संबंधित खदान की लीज एवं परमिशन समाप्त होने के बावजूद गिट्टी खदान का संचालन किया जा रहा था, जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा लगातार की जा रही थी।
ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए खनिज विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां अवैध रूप से खनन गतिविधियां संचालित पाई गईं। कार्रवाई के दौरान एक ट्रैक्टर को जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। प्रशासनिक कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई और अवैध रूप से खनन करने वालों में भय का माहौल देखा गया।
ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से खदान संचालक नियमों की अनदेखी कर खनन कार्य कर रहा था, जिससे न केवल शासन को राजस्व की हानि हो रही थी, बल्कि पर्यावरण को भी गंभीर नुकसान पहुंच रहा था। कई बार शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी थी, लेकिन इस बार प्रशासन की तत्परता से ग्रामीणों को राहत मिली है।
खनिज विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नदियों से हो रहे अवैध उत्खनन और विभिन्न स्थानों पर किए जा रहे अवैध भंडारण पर भी सख्ती से निगरानी रखी जा रही है। भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए सतत निरीक्षण और नियमित कार्रवाई जारी रहेगी।
अधिकारियों ने यह भी चेतावनी दी है कि बिना वैध अनुमति के खनन कार्य करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें जब्ती, जुर्माना एवं प्रकरण दर्ज करने जैसी सख्त कार्यवाही शामिल होगी।
इस कार्रवाई से यह संदेश स्पष्ट हो गया है कि प्रशासन अब अवैध खनन के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

]]>
खरगोन में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की जमीनी तैयारीयो का लेखा अधिकारी संचालनालय , नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग म.प्र. द्वारा अवलोकन किया गया। https://nationtoday24x7.com/uncategorized/%e0%a4%96%e0%a4%b0%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9b-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a5%8d/ Thu, 16 Apr 2026 14:06:53 +0000 https://nationtoday24x7.com/?p=1827 स्वच्छ भारत मिशन, स्वच्छ खरगोन

स्वच्छ भारत मिशन, स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 हेतु तैयारियां जारी है इस परिपेक्ष में निकाय के स्वच्छता परिदृश्य एवं मापदंडों के अनुसार वास्तविक स्थिति के आकलन हेतु निकाय में लेखा अधिकारी संचालनालय , नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग म.प्र. श्री अरुणेश पचौरी द्वारा भ्रमण किया गया भ्रमण के दौरान निकाय में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 वाटर प्लस एवं जीएफसी स्टार रेटिंग प्रमाणीकरण के मापदंडों के अनुसार जमीनी तैयारीयो का (प्रसंस्करण इकाई (टेंचिंग ग्राउंड), सार्वजनिक/ सामुदायिक शौचालय, बेकलेन, वाटर बॉडी नदी , नाले , नाली, RRR सेंटर , पार्क , थोक कचरा उत्पादक, रोड, सार्वजनिक/रहवासी क्षेत्र, डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहन आदि) का अवलोकन कर संलग्न चेक लिस्ट के अनुसार आवश्यक दिशा निर्देश और मार्गदर्शन प्रदान किया गया। एवं निकाय को 75 श्रेणी में सम्मिलित कर गोद लिया गया। जिसके अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी, स्वच्छता व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा मार्गदर्शन एवं आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जावेगी। लेखा अधिकारी संचालनालय , नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग म.प्र. द्वारा दो चरणों में भ्रमण किया जाएगा जिसमें प्रथम चरण 15 दिवस का होगा एवं द्वितीय चरण सर्वेक्षण के दौरान भ्रमण किया जाएगा भ्रमण उपरांत अपना प्रतिवेदन अपने अवलोकन बिंदु और सुझाव सहित मिशन संचालक स्वच्छ भारत मिशन को प्रस्तुत करेंगे। अवलोकन के दौरान निकाय से मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री कमला कोल, स्वास्थ्य अधिकारी प्रकाश चित्ते, स्वच्छता सलाहकार कानूनगो एवं आईईसी टीम सदस्य, न. पा. कर्मचारी उपस्थित रहे।

]]>
मानसी बेटी की मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है। https://nationtoday24x7.com/uncategorized/%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%a8%e0%a4%a4-%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a4%a8-%e0%a4%94%e0%a4%b0/ Wed, 15 Apr 2026 10:21:41 +0000 https://nationtoday24x7.com/?p=1824 खरगोन। जिले की होनहार छात्रा मानसी वर्मा ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 91.8 प्रतिशत अंक हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे शहर का नाम रोशन किया है। मानसी की इस उपलब्धि से घर-परिवार में खुशी का माहौल है और शुभकामनाओं का सिलसिला लगातार जारी है।
मानसी की इस सफलता पर उनकी माता आशा वर्मा एवं पिता महेश वर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उनकी बेटी की मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है। मानसी ने भी अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और निरंतर अध्ययन को दिया है।
स्कूल के शिक्षकों ने मानसी की इस उपलब्धि को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि उसने पूरे वर्ष नियमित पढ़ाई और समर्पण के साथ तैयारी की, जिसका परिणाम आज सबके सामने है। समाजजनों और शुभचिंतकों ने भी मानसी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
मानसी वर्मा की इस शानदार सफलता ने अन्य विद्यार्थियों के लिए भी एक मिसाल कायम की है, जिससे वे प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर हो सकें।

]]>
खरगोन में प्रेरणादायक पहल: बेटी के जन्म पर हरियाली का संकल्प, 51 पौधों से रचेगा भविष्य https://nationtoday24x7.com/uncategorized/%e0%a4%96%e0%a4%b0%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%95-%e0%a4%aa%e0%a4%b9/ Fri, 10 Apr 2026 14:10:26 +0000 https://nationtoday24x7.com/?p=1821 प्रदीप कुमार गांगले


खरगोन। शहर के गुप्ता परिवार में जन्मी नन्ही किलकारी ने न केवल घर-आंगन को उल्लास से भर दिया, बल्कि पूरे समाज को एक सशक्त और सकारात्मक संदेश भी दिया है। जहां प्रायः खुशियों के अवसर पर मिठाइयों का वितरण किया जाता है, वहीं इस परिवार ने अपनी बेटी के आगमन को प्रकृति के संवर्धन से जोड़ते हुए एक अद्भुत और अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।
‘रामफल’ पौधे से किया सम्मान, दिया संरक्षण का संदेश
बेटी के जन्म के इस पावन अवसर पर गुप्ता परिवार ने अस्पताल के चिकित्सक को ‘रामफल’ का पौधा भेंट कर सम्मानित किया। यह पौधा न केवल फलदार है, बल्कि आज के समय में दुर्लभ होती जा रही प्रजातियों में शामिल है। इस अनूठे उपहार के माध्यम से परिवार ने यह संदेश दिया कि जैसे बेटियां सृष्टि की अनमोल धरोहर हैं, वैसे ही प्रकृति की जैव विविधता का संरक्षण भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
बेटी के संग बढ़ेगी हरियाली, 51 पौधों का संकल्प
नन्ही बिटिया के पिता ने इस खुशी को एक सामाजिक अभियान का रूप देते हुए 51 पौधों के रोपण का संकल्प लिया है। उनका मानना है कि जैसे-जैसे उनकी बेटी जीवन की नई ऊंचाइयों को छुएगी, वैसे-वैसे ये पौधे भी वृक्ष बनकर पर्यावरण को जीवनदायी छाया, शुद्ध वायु और हरियाली प्रदान करेंगे। यह पहल भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक हरित और स्वस्थ विरासत का निर्माण करेगी।
चिकित्सकों ने बताया अनुकरणीय कदम
अस्पताल के डॉक्टरों एवं मेडिकल स्टाफ ने इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए कहा—
“यह केवल एक उपहार नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने वाला सशक्त संदेश है। जीवन देने वाले पौधों को उपहार स्वरूप देना एक संवेदनशील और प्रगतिशील सोच का प्रतीक है। ऐसी पहलें निश्चित ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा तय करती हैं।”
यह पहल ‘बेटी बचाओ, पर्यावरण बचाओ’ के संदेश को नई ऊर्जा और गहराई प्रदान करती है। गुप्ता परिवार का यह कदम न केवल एक उत्सव है, बल्कि समाज के लिए एक प्रेरणा भी है—जहां खुशियां केवल मनाई नहीं जातीं, बल्कि उन्हें प्रकृति के साथ साझा कर आने वाली पीढ़ियों के लिए संजोया जाता है।

]]>