E-Paper – Nation Today 24×7 https://nationtoday24x7.com Nation Today 24x7 News Portal Sun, 15 Mar 2026 10:29:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 परम पूज्य परम आलय जी के मार्गदर्शन में मानव जीवन के महत्व और ध्यान-योग की दी गई जानकारी https://nationtoday24x7.com/uncategorized/%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%ae-%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%ae-%e0%a4%86%e0%a4%b2%e0%a4%af-%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0/ Sun, 15 Mar 2026 10:29:00 +0000 https://nationtoday24x7.com/?p=1777 शिव शक्ति मैरिज गार्डन में लगा “नए दृष्टिकोण वाला शिविर”, कुंडलिनी जागरण से सकारात्मक जीवन का संदेश

प्रदीप कुमार गांगले

खरगोन। शहर के शिव शक्ति मैरिज गार्डन में सन टू ह्यूमन फाउंडेशन द्वारा “नए दृष्टिकोण वाला शिविर (कुंडलिनी जागरण)” का आयोजन किया गया। शिविर में शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने भाग लेकर आध्यात्मिक ज्ञान, ध्यान और सकारात्मक जीवन शैली के बारे में मार्गदर्शन प्राप्त किया।
शिविर में परम पूज्य परम आलय जी के मार्गदर्शन में मानव जीवन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि मनुष्य जीवन अत्यंत दुर्लभ है और इसे सार्थक बनाने के लिए सही आहार, सही व्यायाम और सही ध्यान का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति अपने जीवन में संतुलित दिनचर्या और सकारात्मक सोच अपनाता है तो उसके भीतर नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का निर्माण होता है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को कुंडलिनी जागरण, ध्यान और योग के माध्यम से मानसिक शांति और आत्मिक उन्नति के उपाय बताए गए। शिविर का उद्देश्य लोगों को जीवन के प्रति नया दृष्टिकोण देना और सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।
आयोजन में बड़ी संख्या में नागरिकों और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर कार्यक्रम की सराहना की।

]]>