प्रदीप कुमार गांगले
खरगोन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का खरगोन दौरा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज खरगोन पहुंचे।
अभ्युदय यूनिवर्सिटी में श्रीराम मंदिर का लोकार्पण किया।
लोकार्पण के बाद यूनिवर्सिटी के करीब 3000 छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध शिक्षाविद डॉ. स्वप्निल कोठारी ने कहा कि जनजातीय युवाओं में आध्यात्मिकता और पुरुषार्थ को जागृत करने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय परिसर में राम दरबार की स्थापना की गई है, ताकि प्रभु श्रीराम की कृपा सभी पर बनी रहे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा –
“अब हमारा कपास देश में ही धागा और कपड़ा बनकर तैयार होगा। पहले हमारा कपास बांग्लादेश और चीन जाता था, जिससे उनके उद्योग फलते-फूलते थे। मैंने स्पेन जाकर देखा है कि विदेशों में हमारे कपास की कितनी मांग है। अब हम यहां उत्पादन करेंगे और तैयार कपड़े विदेशों में बेचेंगे।”
कार्यक्रम के बाद सीएम शाम करीब 5 बजे इंदौर के लिए रवाना होंगे।



