प्रदीप कुमार गांगले
खरगोन । आभापूरी ( झिरनिया ) निडर, धड़ल्ले से दारू के ठेकेदार दुवारा सम्पूर्ण झिरनिया क्षेत्र मे दारू की सप्लाई, ओवरलोडिंग गाड़ियों से दुर्घटना का डर, आभापुरी मे युवाओं ने रोकी गाड़िया
झिरनिया दारू के ठेकेदार दुवारा खुले आम मोटर साइकिल पे सब्जी, भाजी, दूध, की तरह दारू की सप्लाई की जाती है. यह टू व्हीलर ओवरलोड होते है चारो तरफ माल लदा रहता है साथ ही गाड़िया स्पीड से चलती है और ग्रामो मे एक्सीडेंट होने के संभावना होती है. बारिश मे गाड़ी फिसलने के कारण दुर्घटना का भी डर रहता है. यह आभपुरी ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण क्षेत्र यू ही सप्लाई होती है. यह पुरी तरह से इलीगल है. इसके साथ ठेकेदार इनलीगल अपने एक दुकान आभापुरी या आभापुरी के आसपास खोलना चाहता है. और क्षेत्र मे को हब बनाकर सप्लाई करना चाहता है. दो बार पहले भी कम्पोजिट दुकान के प्रयासों को क्षेत्र के युवाओं ने विफल किया है. इस् विषय मे यदि ठेकेदार या उसके लोगो से अनुरोध किया है तो ठेकेदार रंगदरिया की जाती है । साथ ही ऐसी वाहनों कई बार नंबर भी नहीं होते है. विजय सिंह, CFA और ग्रामीणों ने टू व्हीलर की सप्लाई का कड़ा विरोध किया इससे घटनाये होने का डर रहता है साथ ही क्षेत्र मे आने वाले सात दिन दारू बंद हो और, इलीगल कम्पोजिट दुकान ठेकेदार नहीं खोले. यदि यह बाते नहीं मानी गयी तो विजय सिंह इस विषय मे कलेक्टर महोदया ए सी पी साहब आबकारी, मुख्यमंत्री, गृह मंत्री , प्रभारी मंत्री से मुलाकते करेंगे. क्षेत्र की महिलाए और युवा खुलकर विरोध कर रहें है और जरुरत पड़ी तो खरगोन, भोपाल और ग्वालियर जा कर उग्र आंदोलन को बाध्य रहेंगे बताया है ।



