विशाल भामोरिया
खरगोन, देशभर में अवैध हथियारों के लिए बदनाम खरगोन जिलें में तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही। 2.50 लाख की दस देसी पिस्टल के साथ बेडिया पुलिस ने राजस्थान के एक युवक को पकड़ा है। पैडलर के जरिए हथियार लेकर वह राजस्थान लौट रहा था। इसी बीच पुलिस ने उस दबौचा है। फिलहाल उसकी रिमांड लेकर सप्लायर व युवक का नेटवर्क खंगाला जाएगा। इसके लिए पुलिस राजस्थान पुलिस से भी संपर्क कर युवक का रिकॉर्ड खंगालेगी।
पुलिस शनिवार को मामले का खुलासा एसपी डॉ. रविंद्र वर्मा ने पुलिस कंट्रोल रूम में किया है। एसपी ने बताया मुखबीर की सूचना पर बेडिया पुलिस
ने ग्राम डाबी में खरगोन रोड पर चौकसी बढ़ाई। पैदल जा रहे संदिग्ध को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम रोहित गिराज निवासी ग्राम धनवां जिला कोटा कर राजस्थान बताया। रोहित के पास मिले बैग की तलाशी लेने पर उसमें 10 नग देशी पिस्टल मिले हैं। इसकी कीमत 2.50 लाख रुपए है। फिलहाल पुलिस ने रोहित को जेल भेजा है।-
जानकारी के अनुसार जिले के सिगनुर में बने अवैध हथियारों की सप्लाई प्रदेश ही नहीं बल्कि पंजाब, दिल्ली बिहार, यूपी, राजास्थन तक होती है। इससे पूर्व भी पुलिस ने कई अंतर्राज्जीय बदमाशों को हथियार तस्करी के
मामले में गिरफ्तार किया है। इसके बावजूद यह अवैध कारोबार बंद नहीं हो पाया है। जानकारी अनुसार महज 4, 5 हजार रुपये के खर्च में तैयार होने वाली पिस्टल 15 से 20 हजार रुपए में बेची जाती है।



