HomeUncategorizedचौकी खलटाका पुलिस ने किया नाबालिग बालिका को गुजरात से दस्तयाब

चौकी खलटाका पुलिस ने किया नाबालिग बालिका को गुजरात से दस्तयाब

बालिका को सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द, परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया

विशाल भमोरिया

खरगोन। प्राप्त निर्देशों के परिपालन मे पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (शहर) बिट्टू सहगल, अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (ग्रामीण) श्रीमति शकुन्तला रुहल रुहल के मार्गदर्शन मे समस्त अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं समस्त थाना प्रभारीयों को त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में दिनांक 24.07.25 को फरियादी निवासी ग्राम जेरोली ने चौकी खलटाका पर अपनी नाबालिग बालिका की गुम होने की सुचना दी थी, जिसपर से चौकी खलटाका थाना बलकवाडा पर अपराध क्रमांक 218/2025 धारा 137(2) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था । नाबालिग बालिका के गुम हो जाने के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी बलकवाडा निरीक्षक व चौकी प्रभारी खलटाका उनि अजय दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर अपह्ता की तलाश पतारसी व उसकी जानकारी एकत्रित करने के लिए लगाया गया। परिणामस्वरूप पुलिस टीम को नाबालिग बालिका के ग्राम रिंझपूर लालपूर जिला जामनगर गुजरात में होने की सूचना प्राप्त हुई जिस पर तत्काल पुलिस टीम को ग्राम रिंझपूर लालपूर जिला जामनगर गुजरात बड़वानी रवाना किया गया एवं नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया है । बालिका के बयानों के आधार पर प्रकरण में अग्रिम विवेचना की जाएगी । शेष गुम बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी के प्रयास निरंतर जारी है। उक्त की गयी कार्यवाही में एसडीओपी मण्डलेश्वर श्रीमति श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन में व थाना प्रभारी बलकवाडा निरीक्षक व चौकी प्रभारी खलटाका उनि अजय दुबे के नेतृत्व में सउनि अशोक नैयर, आर 1012 सुमित भदौरिया, म.आर. संगीता डुडवे, एसडीओपी कार्यालय मण्डलेश्वर से घनश्याम गोयल व साइबर सेल से आर. अभिलाष डोंगरे का विशेष योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular