प्रदीप कुमार
खरगोन l निमाड़ के तपते पारे के बीच शहर की क़ृषि उपज मंडी शेड में आयोजित कांग्रेस के वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा और उसके नेताओं के लिए मंच से अभद्र भाषा शैली का जमकर प्रयोग किया.
चिलचिलाती धूप और तपती धूप में दोपहर 1बजे से आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि नाईक ने किया.
मंच पर कांग्रेस के दिग्गज नेता संजय दत्त, पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री विजय लक्ष्मी साधोऔर बाला बच्चन सहित विधायक झूमा सोलंकी, कैदार डावर, मोंटू सोलंकी और ग्यारसीलाल रावत सहित अन्य मौजूद थे.
कांग्रेस का ये आयोजन प्रधानमंत्री को घेरने के लिए और किसानों के हक़ में आवाज़ उठाने के लिए आयोजित किया गया था. इसमें सभी दिग्गजो ने मंच से सत्ताधारी दल को घेरा और कई खामियाँ गिनाई. पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रधानमंत्री की पांच गारंटीयां गिनाई और एक भी पूरी नहीं करने की बात कही. उन्होंने अवैध शराब तस्करी और गौ मांस को जीएसटी फ्री करने पर जमकर लताडा.
वहीं पूर्व मंत्री विजय लक्ष्मी साधो ने तो इंदौर भाजपा के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय के बारे में खुल कर अपशब्द का प्रयोग करते हुई कहा कि उनकी मानसिक हालत ख़राब हो चुकी हैं और जब तब मुंह उठाकर अंट शंट बोल देते हैं.
पीसीसी अध्यक्ष पटवारी ने भी साधो के बिगड़े बोल का समर्थन करते हुए कैलाश विजयवर्गीय के बारे में वैसे ही शब्दों का प्रयोग करते हुए सभा में मौजूद लोगों से हर चौराहे पर कैलाश विजयवर्गीय का पुतला फूँकने का आवहान किया. साथ ही उन्होंने सीएम मोहन यादव को भी आड़े हाथों लिया. इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया ।
मानसिक विक्षिप्त और गंदा आदमी हैं कैलाश विजयवर्गीयपूर्व मंत्री विजय लक्ष्मी साधो के बिगड़े बोलवोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम में बोले कांग्रेसी
RELATED ARTICLES



