HomeUncategorizedसहकारी बैंक खरगोन का 76 वीं वार्षिक साधारण सम्मेलन सम्पन्न राषि रू0...

सहकारी बैंक खरगोन का 76 वीं वार्षिक साधारण सम्मेलन सम्पन्न राषि रू0 365.76 करोड का बजट किया पारित

प्रदीप कुमार गांगले


जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक खरगोन की 76 वीं वार्षिक साधारण सभा संयुक्त आयुक्त सहकारिता एवं बैंक प्रषासक बी.एल. मकवाना के मुख्य आतिथ्य में कृष्णा होटल एवं रिसोर्ट में सम्पन्न हुई। बैंक प्र.मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमति संध्या रोकड़े के द्वारा आम सभा में वर्ष 2024-25 अंकेक्षित लेखा विवरणों को प्रस्तुत किया गया तथा वर्ष 2024-25 के स्वीकृत बजट अंतर्गत कम या अधिक व्यय की स्वीकृति ली गई एवं वर्ष 2026-27 का राषि रू. 365.76 करोड़़ का बजट सभा से पारित कराया गया। बैंक का लेखा जोखा प्रस्तुत करते हुये श्रीमति रोकड़े ने बताया कि आलोच्य वर्ष 2024-25 में बैंक के द्वारा बी-पेक्स के माध्यम से राषि रू. 3280.60 करोड़ का ऋण कृषक सदस्यों को शुन्य प्रतिषत ब्याज दर पर उपलब्ध कराया गया साथ ही खरगोन बडवानी जिले के अमानतदारों का विष्वास जिला सहकारी बैंक के प्रतीक है जिसके फलस्वरूप बैंक की अमानते राषि रू. 2494.64 करोड़ है। बैंक द्वारा सदस्यों को पशुपालन कार्यषील पूंजी ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है। बैंक द्वारा 31.03.2025 पर रू. 4.03 करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। उल्लेखनीय है कि बैंक स्थापना वर्ष से ही निरंतर सदस्य संस्थाओं को लाभांष वितरण कर रही है। इस वर्ष भी 98.38 लाख का लाभांष वितरण किया गया है। साथ ही बैंकिंग व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा को दृष्टिगत रखते हुये ग्राहको एवं अमानतदारों को मोबाईल बैंकिंग सुविधाए दी जा रही है तथा बैंक ने स्वयं के एटीएम भी स्थापित किए गये है। भारत सरकार की पेक्स कम्प्यूटरराईजेषन योजना के तहत 182 पेक्स में से आज दिनांक तक 83 पेक्स ई पैक्स हो गई है जिससे संस्थाओं की कार्यप्रणाली में पारदर्षिता आएगी। इस प्रकार बैंक सतत रूप से प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
बैंठक को संबोधित करते हुये बैंक प्रषासक एवं संयुक्त आयुक्त सहकारिता बी.एल.मकवाना के द्वारा बताया गया कि सदस्य संस्थाओं के सराहनीय सहयोग एवं मार्गदर्षन के कारण वर्तमान में बैंक आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होकर प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होने बताया कि आलोच्य वर्ष में 5235 से भी अधिक नये कृषकों को संस्था की सदस्यता प्रदान की गयी है। भारत सरकार की महती योजना सहकारिता से समृद्धि के अंतर्गत खरगोन बडवानी जिले में 04 जन औषधी केन्द्र संचालित हो रहे है । साथ ही संस्थाओं के माध्यम से किसान उत्पादक संगठको (एफ.पी.ओ.) का गठन भी किया गया है।
2….

इस अवसर पर बैंक एवं संस्था कर्मचारियों को विभिन्न गतिविधियों के लिए उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए पुरूस्कृत भी किया गया है साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी सम्मानित भी किया गया। श्रीमति रोकडें़ ने नाबार्ड, अपेक्स बैंक, जिला प्रषासन, सहकारिता विभाग, सदस्य संस्थाओं, कृषक सदस्यों एवं अमानतदारों के प्रति प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने हेतु आभार व्यक्त किया गया। सभा में बैंक प्रतिनिधि/बैंक अधिकारी, गणेष यादव संभागीय शाखा प्रबध्ंाक अपेक्स बैंक इन्दौर, के.आर. अवासे उपायुक्त सहकारिता खरगोन सुरेष सांवले सहायक आयुक्त सहकारिता बडवानी, रविन्द्र महाजन, ललित भावसार, संजय शर्मा, ओमप्रकाष रघुवंषी, राजेष गुप्ता एंव रूपक असरोदिया भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular