HomeUncategorizedकथावाचक पंडित श्री श्याम जी शर्मा के श्रीमुख से शिवमहापुराण की अमृतमयी...

कथावाचक पंडित श्री श्याम जी शर्मा के श्रीमुख से शिवमहापुराण की अमृतमयी कथा का रसपान कराया गया।

प्रदीप कुमार गांगले

बड़वाह। आज पावन गौमुख धाम टोकसर में राजेश बिरला परिवार (फनगांव) के तत्वावधान में आयोजित संगीतमय श्री शिवपुराण कथा का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस दिव्य अवसर पर व्यासपीठ पर विराजित प्रसिद्ध कथावाचक पंडित श्री श्याम जी शर्मा के श्रीमुख से शिवमहापुराण की अमृतमयी कथा का रसपान कराया गया।
कथा आयोजन में बड़वाह विधायक सचिन बिरला विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने व्यासपीठ पर पहुँचकर पंडित श्री श्याम जी शर्मा का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा कथा श्रवण कर धर्म लाभ लिया। इस अवसर पर क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुजन उपस्थित रहे, जिन्होंने भक्ति, श्रद्धा और संगीतमय वातावरण में भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया।
शिवभक्ति से ओत-प्रोत इस आयोजन ने समूचे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। कथा के दौरान हर-हर महादेव के जयकारों से गौमुख धाम गुंजायमान हो उठा। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई, जिसकी उपस्थितजनों ने सराहना की।

RELATED ARTICLES

Most Popular