प्रदीप कुमार गांगले
बड़वाह विधायक सचिन बिरला द्वारा आज बड़वाह कस्बे के दशहरा मैदान में स्थित श्रीराम जी मंदिर के छत निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। धार्मिक विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
भूमिपूजन अवसर पर विधायक सचिन बिरला ने कहा कि मंदिर का यह निर्माण कार्य क्षेत्र की धार्मिक-सांस्कृतिक पहचान को और सुदृढ़ करेगा तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं में वृद्धि करेगा। उन्होंने निर्माण कार्य को गुणवत्ता और समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने का आश्वासन भी दिया।
इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
बड़वाह में श्रीराम मंदिर छत निर्माण का भूमिपूजन सम्पन्न
RELATED ARTICLES



