HomeUncategorized19 जुलाई को खरगोन में निकलेगा कैंडल मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता...

19 जुलाई को खरगोन में निकलेगा कैंडल मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी का आह्वान

खरगोन। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आह्वान पर 19 जुलाई 2026 को शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच तथा छात्रों के भविष्य की सुरक्षा की मांग को लेकर कैंडल मार्च आयोजित किया जाएगा।

आम आदमी पार्टी, खरगोन जिला अध्यक्ष कैलाश रोकड़े ने बताया कि पेपर लीक प्रकरण को लेकर जंतर-मंतर (नई दिल्ली) पर अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक के समर्थन में तथा शिक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दों पर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से यह कैंडल मार्च निकाला जा रहा है।

उन्होंने कहा कि नीट सहित विभिन्न भर्ती एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आए कथित पेपर लीक मामलों से देश के लाखों विद्यार्थियों एवं बेरोजगार युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। इन मामलों की जवाबदेही तय करने तथा शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है।

इसी क्रम में 19 जुलाई 2026, शाम 7:00 बजे पीजी कॉलेज,रविवार खरगोन से कैंडल मार्च प्रारंभ होकर बीस्टान नाका पर समाप्त होगा।

जिला अध्यक्ष कैलाश रोकड़े ने जिले के विद्यार्थियों, युवाओं, अभिभावकों एवं सभी जागरूक नागरिकों से अपील की है कि वे 19 जुलाई 2026, शाम 7:00 बजे पीजी कॉलेज रविवार पहुंचकर बड़ी संख्या में कैंडल मार्च में शामिल हों तथा शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, छात्रों के अधिकारों की सुरक्षा एवं जवाबदेही की मांग को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से बुलंद करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular