राजसी ठाठ-बाट से नगर भ्रमण पर निकले सिद्धनाथ महादेव

58वें शिवडोले में उमड़ा आस्था का सैलाब, करीब 3 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

प्रदीप कुमार गांगले, खरगोन।
भादौ बदी दूज पर रविवार को राजाधिराज भगवान सिद्धनाथ महादेव 58वें शिवडोले में राजसी ठाठ-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले। करीब 3 लाख श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किए। भावसार मोहल्ला स्थित मंदिर में पूजन-अभिषेक एवं आरती के बाद शिवडोला प्रारंभ हुआ।

शिवडोले में 27 पौराणिक झांकियां, तीन अखाड़े, 11 नृत्य दल, 10 ढोल-ताशा दल, भजन मंडलियां और घुड़सवार शामिल रहे। मार्ग में 80 से अधिक स्वागत एवं सेवा मंच लगाए गए। श्री श्याम रसोई चलित भंडारा परिवार की ओर से भी श्रद्धालुओं के लिए सेवा एवं प्रसादी वितरण की व्यवस्था की गई। जिसको रवि गांगले, संदीप गांगले, कुंदन टेमरनी, तरुण कर्मा, मोहित गांगले , गजेंद्र गांगले ,राहुल पंचोली,मुकीम खान आदि ने संपन्न कराया ।

पंजाब के भांगड़ा-गिद्दा और खालसा गतका की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। सुरक्षा के लिए 350 से अधिक सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से निगरानी की गई। आठ जिलों से पुलिस बल बुलाया गया।

शिवडोले के दौरान सामाजिक संगठनों ने जनजागरूकता अभियान चलाए। वहीं नगर पालिका की सफाई टीम ने पूरे मार्ग पर स्वच्छता व्यवस्था संभाली। रात्रि में मंदिर पहुंचकर महाआरती के साथ शिवडोले का समापन हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular