भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा सिद्धनाथ महादेव का गेट का खंभा गिरा
प्रदीप कुमार गांगले
खरगोन । भोलेनाथ का गेट भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है।
5 बार टेंडर के बाद भी घटिया निर्माण ।
लाखो लोगों धार्मिक आस्था के प्रतीक और श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए बनाए गए भगवान सिद्धनाथ का गेट का दोपहर अचानक गिर गया , घटिया निर्माण कार्य और भ्रष्टाचार की पोल खोल कर रख दी । यह घटना जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। गनीमत रही कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय वहां से कोई गुजर नहीं रहा था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। गेट के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे बावड़ी बस स्टैंड पर नगर पालिका (नपा) द्वारा निर्मित सिद्धनाथ गेट का एक खंभा गिरने से निर्माण कार्य में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार, सिद्धनाथ महादेव गेट के निर्माण के लिए 5 बार टेंडर जारी किए गए थे, जिसके बाद इसका काम शुरू हो पाया था। हालांकि, पहले ठेकेदार ने काम को अधूरा छोड़ दिया और भाग गया। काम में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया था, जिसके कारण यह हादसा हो गया। इस घटना के बाद नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जब इस बारे नगर पालिका के वरिष्ठ अधिकारी मनीष महाजन से जनना चाहा तो वो अपनी बाइक से वहां ने निकल गए ।
मध्य प्रदेश खरगोन जिले से प्रदीप कुमार गांगले की रिपोर्ट



