26 सितंबर को खरगोन में होगा विशाल किसान सम्मेलन एवं वोट चोर गद्दी छोड़ रैली
प्रदीप कुमार गांगले
खरगोन, खरगोन में होने वाले किसान सम्मेलन और वोट चोर गद्दी छोड़ रैली की तैयारी को लेकर गोगावां एवं घूघरियाखेड़ी में बैठकों का आयोजन किया गया। जहां पर बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्व विधायक रवि जोशी ने कहा कि किसानों की आय दुगुनी करने का वादा करने वाली भाजपा सरकार के राज में ही किसान लूट रहा है। एक तरफ किसानों को खाद के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है वहीं दूसरी तरफ उसको उसकी फसल का उचित दाम भी नहीं मिल रहा। हाल ही में जब खरगोन की कपास मंडी में मुहूर्त हुआ तो मात्र कुछ किलो के एक पोटली को 8000 के भाव में खरीदा और शेष सब कपास ₹5000 के भाव में खरीदा गया। वही हाल मक्का का है किसान परेशान है और सरकार सिर्फ उनसे झूठे वादे कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस शासन में चालू की गई सिंचाई परियोजनाएं दम तोड़ रही है हाल ही में किसानों ने बिंजलवाड़ा परियोजना को लेकर के एक बहुत बड़ा प्रदर्शन किया लेकिन मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगी ऐसे सभी मुद्दों को लेकर 26 सितंबर 2025 को खरगोन जिला मुख्यालय की अनाज मंडी में कांग्रेस पार्टी एक विशाल किसान सम्मेलन एवं एवं वोट चोर गद्दी छोड़ रैली का आयोजन करने जा रही है जिसमें मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय जीतू पटवारी जी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव मध्यप्रदेश के सह प्रभारी संजय दत्त सहित खरगोन जिले के सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि नाईक ने कहा कि राहुल गांधी ने न सिर्फ वोट चोर गद्दी छोड़ नारा दिया बल्कि उसको साबित भी किया हाल ही में उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से सबूत रखें कि किस तरह रात तीन बजे ऑनलाइन वोटो को काटा जा रहा है देश में भाजपा की सरकार है वोट चोरी करके सरकार बना रही है। चुनाव आयोग भाजपा की पूरी मदद कर रहा है। उसी के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए हमारे प्रदेश अध्यक्ष जी प्रदेश के सह प्रभारी और जिले के नेता 26 तारीख को बिष्टान रोड स्थित कृषि अनाज मंडी में एकत्रित हो रहे हैं। उन्होंने जिले भर के सभी कांग्रेस के साथियों एवं आम जनता से इस विशाल सम्मेलन में शामिल होने की अपील की है।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सदाशिव यादव किसान नेता राधेश्याम सिसोदिया, जनपद उपाध्यक्ष विजय चौहान, एजाज बाबा, विनोद यादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम यादव, इदरीस नूरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्य करता मौजूद थे



