HomeUncategorizedबांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ कांग्रेस द्वारा पुतला...

बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ कांग्रेस द्वारा पुतला दहन

Chif editor pradeep kumar gangle

इंदिराजी जैसा साहस दिखाए बांग्लादेश में सेना भेजकर हिंदुओं की रक्षा करे मोदी सरकार – रवि नाईक

खरगोन/बांग्लादेश में आए दिन कट्टरपंथियों द्वारा हिंदुओं के ऊपर अत्याचार कर उनके घर, दुकान जलाये जा रहे है यहां तक कि हिंदुओं की खुलेआम हत्या कर चौराहों पर लटकाया जा रहा है। बावजूद इसके वहां की युनुस सरकार मुकदर्शक बनकर तमाशा देख रही है और भारत सरकार भी खामोश है कुछ नहीं कर रही है। इसी के विरोध में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के प्रमुख मोहम्मद युनुस का पुतला फूंका। उक्त बातें जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि नाईक ने बांग्लादेश मे हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कही। उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार को इंदिरा गांधीजी से सीखकर बंगलादेश में सेना भेजकर हिंदुओं की रक्षा करनी चाहिए। इसके पूर्व शहर के श्री कृष्ण टॉकीज चौराहे पर बड़ी संख्या एकत्रीत होकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और बांग्लादेश के अंतरिम प्रमुख मोहम्मद युनुस का पुतला दहन किया। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू दिनेश पटेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष उत्तर नितेश मंडलोई, शहर कांग्रेस दक्षिण अध्यक्ष असलम शेख, पूर्व प्रदेश महासचिव डॉक्टर गोविंद मुजाल्दा, जिला कांग्रेस प्रवक्ता राजेश मंडलोईल, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष परसराम पाटीदार, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष रजत डंडीर, जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष अलीम शेख जिला, कौमी एकता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष इमरान शेख,पार्षद हीरा परमार, पार्षद उबैदुल्लाह खान, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कदर बेग, विजय कोचले, महासचिव जितेंद्र भावसार, वरिष्ठ नेता डॉ देवकृष्ण परसाई, अजा विभाग के प्रदेश महासचिव संजीव कुमार गांगुली, राजू बॉडी ,जिला युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष सिद्धार्थ वर्मा, रामचंद्र सोलंकी, कासम अली बोहरा, रविंद्र निखोरिया, रोहित चतुर्वेदी, परितोष वॉयस,अजा ब्लॉक अध्यक्ष राजेश खांडे,परितोष व्यास, विक्की भंवर, श्रीमती आसमा डाबर, सचिन जोशी, प्रतीक
पंवार ,श्यामलाल उपाध्याय, आवेश खान, ब्लॉक युवक कांग्रेस भगवानपुरा अध्यक्ष रवि वास्कले, प बाबू बर्डे, वसीम खान,सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular