खरगोन। कसरावद थाना क्षेत्र के अंतर्गत बोरावां स्थित बी फार्मेसी कॉलेज में पढ़ने वाले एक छात्र ने जहरीली दवाई पीकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र की पहचान सचिन जायसवाल के रूप में हुई है, जो बी फार्मेसी द्वितीय वर्ष का छात्र था।
जानकारी के अनुसार, सचिन ने जहरीली दवाई पी ली थी, जिसके बाद कल देर शाम हॉस्टल में मौजूद उसके साथी छात्रों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल खरगोन में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई।
मृतक छात्र के भाई ने कॉलेज प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि सचिन मानसिक रूप से परेशान था और उसने कॉलेज प्रशासन को अपनी परेशानी से अवगत कराया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
परिजनों ने कॉलेज के वार्डन और टीजी शिक्षक कौशल पटेल पर आरोप लगाया है कि उन्होंने छात्र को हॉस्टल से छुट्टी नहीं दी, जिससे वह और अधिक तनाव में आ गया।
मृतक के भाई का यह भी आरोप है कि छात्र की स्थिति को लेकर कॉलेज प्रबंधन ने समय रहते कोई सुध नहीं ली, जिसके चलते यह दुखद घटना हुई।
मृतक छात्र सचिन जायसवाल खंडवा जिले के गुड़ी गांव का निवासी था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कॉलेज प्रबंधन से नारा
RELATED ARTICLES



