HomeUncategorizedआस्था ग्राम ट्रस्ट में बच्चों के बीच सादगी और सेवा भाव से...

आस्था ग्राम ट्रस्ट में बच्चों के बीच सादगी और सेवा भाव से मनाया जन्मदिवस

प्रदीप कुमार गांगले


खरगोन। प्रदेश के प्रसिद्ध निम्रोलोजिस्ट, वास्तु एक्सपर्ट, सिग्नेचर एक्सपर्ट एवं क्रिस्टल विशेषज्ञ अशोक गाठे ने अपना जन्मदिवस सामाजिक सरोकार के साथ मनाते हुए खरगोन स्थित आस्था ग्राम ट्रस्ट में बच्चों के बीच सादगीपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया।
इस अवसर पर उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताया, उन्हें मिठाई एवं आवश्यक सामग्री वितरित की और उनका उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में अशोक गाठे ने कहा कि जन्मदिन केवल व्यक्तिगत खुशी का दिन नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद वर्ग के साथ खुशियां बांटने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि बच्चों की मुस्कान ही उनके लिए सबसे बड़ा उपहार है।
कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट परिसर में आत्मीय वातावरण बना रहा। बच्चों ने भी गीत और शुभकामनाओं के माध्यम से उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर विनोद आडत्या, हुकुम कोचले, संतोष ताम्रकर, गायत्री अमोदे सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर इस तरह के कार्यों में भागीदारी निभानी चाहिए।
कार्यक्रम का समापन बच्चों को शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular