प्रदीप कुमार गांगले
खरगोन में सनसनीखेज खुलासा… 18 दिन पहले भीलगांव में उद्योगपति दिलीप राठौर के घर हुई गोलीकांड की घटना का पुलिस ने बड़ा पर्दाफाश कर दिया है। इस हाई-प्रोफाइल केस में कुख्यात लॉरेंस विश्नोई गैंग का कनेक्शन सामने आया है।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंग के सक्रिय गुर्गे राजपाल चंद्रावत को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कुल 15 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और 3 आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।
जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने उद्योगपति से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस पूरे मामले में हैरी बॉक्सर का नाम भी सामने आया है, जो फिलहाल अमेरिका (USA) में बताया जा रहा है, उसके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
पुलिस के अनुसार, इस गैंग के तार गुजरात, हरियाणा, मध्यप्रदेश और राजस्थान तक फैले हुए हैं, जिससे यह मामला और भी गंभीर हो गया है।
इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा एसपी डॉ. रविन्द्र वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया।
👉 फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
📺 खबर सबसे पहले और एक्सक्लूसिव… नेशन टुडे पर



