खरगोन। जिले की होनहार छात्रा मानसी वर्मा ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 91.8 प्रतिशत अंक हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे शहर का नाम रोशन किया है। मानसी की इस उपलब्धि से घर-परिवार में खुशी का माहौल है और शुभकामनाओं का सिलसिला लगातार जारी है।
मानसी की इस सफलता पर उनकी माता आशा वर्मा एवं पिता महेश वर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उनकी बेटी की मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है। मानसी ने भी अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और निरंतर अध्ययन को दिया है।
स्कूल के शिक्षकों ने मानसी की इस उपलब्धि को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि उसने पूरे वर्ष नियमित पढ़ाई और समर्पण के साथ तैयारी की, जिसका परिणाम आज सबके सामने है। समाजजनों और शुभचिंतकों ने भी मानसी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
मानसी वर्मा की इस शानदार सफलता ने अन्य विद्यार्थियों के लिए भी एक मिसाल कायम की है, जिससे वे प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर हो सकें।
मानसी बेटी की मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है।
RELATED ARTICLES



