HomeUncategorizedअग्रिम खाद उठाव एवं समय पर फसल ऋण जमा कर बाद की...

अग्रिम खाद उठाव एवं समय पर फसल ऋण जमा कर बाद की परेषानियों से बचे – प्रबंध संचालक संध्या रोकड़े


खरगोन-बडवानी /शासन की अग्रिम खाद भण्डारण योजना अंतर्गत अब तक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित खरगोन से संबंद्व खरगोन जिले की 128 सहकारी संस्थाओं में 41 हजार 561 मेट्रिक टन एवं बड़वानी जिले की 54 सहकारी संस्थाओं में 30 हजार 064 मेट्रिक टन खाद का भण्डारण कर लिया गया है। जिसमें से खरगोन जिले में मात्र 3 हजार 538 मेट्रिक टन तथा बड़वानी जिले में 1 हजार 147 मेंट्रिक टन खाद का किसानांे के द्वारा उठाव किया गया है जो कि अत्यधिक कम है।
इस संबंध में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक खरगोन के प्रबंध संचालक श्रीमति संध्या रोकडे़ द्वारा किसानों से अपील की गई है कि किसान अपनी खरीफ फसलों के लिए लगने वाले खाद का अग्रिम भण्डारण कर लें, ताकि सीजन के समय उन्हें खाद उठाव करने में परेषानी का सामना न करना पडें। वर्षा प्रारंभ होते ही उर्वरकों की मांग बढ़ जाती है, यदि किसानों द्वारा अपनी आवष्यकता के अनुसार खाद संस्था से अग्रिम उठाव कर लिया जाता है, तो संस्था के गोदाम मे रिक्तता आने से संस्था द्वारा और अग्रिम भण्डारण कर लिया जाएगा। ताकि संस्था को खाद भण्डारण के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध हो सकेगा। वही किसानों को भी पीक सीजन में खाद आपूर्ति की समस्या भी नहीं रहेगी। खरगोन एवं बड़वानी जिले की सभी संस्थाओं को निर्देषित किया गया है, कि संस्था कार्य क्षेत्र के समस्त ग्रामों में डोंडी पिटवाकर किसानों को अग्रिम खाद के उठाव के लिए प्रेरित किया जाए। ताकि किसानों को पीक सीजन में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। कृषि विभाग के मैदानी अमले से भी अनुरोध किया गया है कि अपने क्षेत्र के किसानों को सहकारी संस्थाओं मेे भण्डारित रासायनिक खाद के उठाव के लिए प्रेरित किया जाए।¬
साथ ही खरगोन बडवानी जिले से संबंद्ध सहकारी समितियों के किसानों से अपील की गई है कि अपने फसल ऋण की राषि 28 मार्च 2026 के पूर्व जमा कर बाद की परेषानियों (तकनीकी समस्या) से बचे ताकि शासन की शुन्य प्रतिषत योजना का अधिक से अधिक लाभ मिल सके, जिससे किसानों को बोवनी के समय फसलों को लगने वाले खाद उठाव में सुविधा हो सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular