HomeUncategorizedकथक के महागुरु संजय महाजन ने ली कथक नृत्य वर्कशॉप, सैकड़ों बच्चों...

कथक के महागुरु संजय महाजन ने ली कथक नृत्य वर्कशॉप, सैकड़ों बच्चों और महिलाओं ने लिया प्रशिक्षण का आनंद ।

प्रदीप कुमार गांगले

कथक के महागुरु संजय महाजन ने ली कथक नृत्य वर्कशॉप, सैकड़ों बच्चों और महिलाओं ने लिया प्रशिक्षण का आनंद
खरगोन। शहर में संस्कृति और कला को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। बूम डांस क्लास द्वारा आयोजित विशेष प्रशिक्षण सत्र में कथक के महागुरु संजय महाजन ने विद्यार्थियों को कथक नृत्य की बारीकियां सिखाईं। इस प्रशिक्षण में शहर के सैकड़ों बच्चों और महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर भारतीय शास्त्रीय नृत्य की सुंदरता का आनंद लिया।
प्रशिक्षण के दौरान महागुरु संजय महाजन ने कथक की पारंपरिक मुद्राओं, ताल, भाव और अभिव्यक्ति की तकनीकों को सरल तरीके से समझाया। उन्होंने बताया कि कथक केवल नृत्य नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा की जीवंत अभिव्यक्ति है।
कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों और महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ अभ्यास किया और गुरु से नृत्य की नई-नई विधाएं सीखीं। प्रतिभागियों ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से उन्हें कला के प्रति नई प्रेरणा मिलती है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
बूम डांस क्लास के संचालकों ने बताया कि उनका उद्देश्य खरगोन में कला और संस्कृति को नई पहचान देना है, ताकि अधिक से अधिक बच्चे और महिलाएं भारतीय नृत्य एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ सकें।
इस आयोजन से शहर में सांस्कृतिक वातावरण और अधिक सशक्त हुआ तथा प्रतिभागियों ने इसे यादगार अनुभव बताया। सप्ताह में एक दिन कथक का प्रशिक्षण दिया जाएगा। डॉ रक्षा मुजाल्दे , डॉ इंदिरा गुप्ता , डॉ गरिमा सोमानी , सरिता महाजन गोकुलदास पब्लिक स्कूल चेयर पर्सन, वीणा जायसवाल बीजेपी लीडर सोशल वर्कर, जिग्नेश जी पटेल ,श्वेता बियानी डिस्टिक इनर वॉयस चेयरमैन इन्हरवहिल ग्रुप , उज्वल अत्रे विनय बाल मंदिर डायरेक्टर , डॉ सेवंती डावर, श्रीमती सुषमा शर्मा , मुरली खोडे जी , ब्रजमोहन यादव , मोहन यादव ब्रिलियंट एकेडमी खरगोन श्रीमती अर्चना कंडया जी ।

RELATED ARTICLES

Most Popular