HomeUncategorizedरेलवे लाइन के लिए खरगोन ने कमर कस लिए हैं

रेलवे लाइन के लिए खरगोन ने कमर कस लिए हैं

प्रदीप कुमार गांगले

अब अछूता नहीं रहेगा खरगोन रेलवे लाइन को जनता मांग रही रेल
महासम्मेलन की बैठक में होगा तय खरगोन का छूक छुक गाड़ी का सपना

खरगोन । खरगोन नगर ताप्ती नर्मदा रेलवे लाइन समिति ने बैठक आहूत करते हुवे बैठक में मुख्य रूप दामोदर अग्रवाल ने संबोधित करते हुवे आमजन से सीधे जुड़ते हुवे रेलवे लाइन अब खरगोन वासियों के लिए अतिआवश्यक बतलाई है जिससे कि खरगोन जिले का विकास का पहिया दौड़ पड़े ।

कई बार आंदोलन भोपाल से दिल्ली दरबार दरवाजे तक पहुंचे खरगोन की समिति पहुंच कर अपनी बात रख कर नक्शा भी स्वीकृत हुआ लेकिन काम में गति नहीं आई । समिति के माध्यम से इस बार इसे चुनावी मुद्दा नहीं बनने देना है वहीं जनता से सीधे जुड़ कर रेल लाकर विकास की इबारत लिखना है।

क्या है आगामी योजना

समिति के खरगोन नगर अध्यक्ष अनिल रघुवंशी ने बताया कि 9 नवंबर को महासम्मेलन की तैयारी के लिए आदित्य विद्या स्कूल प्रांगण खंडवा रोड पर में कार्यक्रम की योजना बना ली गई हैं । जिसमें खरगोन की जनता से हस्ताक्षर भोजन आगामी रूपरेखा तैयार की जाना है इस अवसर पर
रेलवे लाइन के लिए खरगोन की नई इबारत लिखी जाना हे

इस अवसर के लिए ये रहे मौजूद

दशरथ सिंह यादव, तोताराम गोलकर डॉक्टर तोमर, डॉक्टर दिनेश रघुवंशी, नरेंद्र सिंह चावला, रंजीत डडीर भागीरथ कुमरावत, संदीप चोयल, विशाल जायसवाल , रमेश चंद्र शाह,प्रदीप कुमार गांगले बैठक का आभार व्यक्त दशरथ सिंह यादव ने किया है ।

RELATED ARTICLES

Most Popular