HomeUncategorizedअपने अधिकार और कर्तव्य को जानना आवश्यक न्यायाधीश: श्री अमित निगम

अपने अधिकार और कर्तव्य को जानना आवश्यक न्यायाधीश: श्री अमित निगम


जिला देवास संवाददाता राहुल शर्मा कांटाफोड़ कि रिपोर्ट

कन्नौद। प्रधान जिला न्यायाधीश अजय प्रकाश मिश्रा, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा समिति, देवास के निर्देशानुसार शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र कन्नौद में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया । उक्त जानकारी देते हुए एडवोकेट शैलेंद्र पांचाल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलित से किया गया। उक्त शिविर में न्यायाधीश अमित निगम ने अपने मुख्य संबोधन में व्यक्त करते हुए कहा कि स्कूली स्तर से ही विद्यार्थियों को कानूनी ज्ञान एवं अपने अधिकार और कर्तव्य को जानना आवश्यक है। श्री निगम ने कई उदाहरण देते हुए यह स्पष्ट किया कि किस प्रकार कानूनी ज्ञान दिन प्रतिदिन के कार्यों में प्रत्येक नागरिक को सहायक हो सकता है। उनने यह भी व्यक्त किया कि अपने अधिकारों का समुचित ज्ञान न होने पर जीवन में कई अवसर छूट जाते हैं। उन्होंने यह भी व्यक्त किया कि जहाँ तक हो सके सभी नागरिकों को उस क्षेत्र के कानून को पढ़ाने और समझने की कोशिश करनी चाहिए जिस क्षेत्र में अथवा व्यवसाय में वे संलग्न हैं। देश में कानून का शासन है और कानून की जानकारी के बिना कोई भी व्यक्ति सफल नहीं हो सकता। अधिवक्ता अमन सेठी एवं अंकुश सारडा ने कार्यक्रम में सक्रीय भूमिका निभाई, पेरालीगल वालेंटियर दिलीप बेनीवाल ने कार्यक्रम के उ‌द्देश्यों की जानकारी दी इस अवसर पर अधिवक्तागण, न्यायालय के कर्मचारी गण षसंस्था का स्टाफ, छात्र आदि उपस्थित थे

चित्र

RELATED ARTICLES

Most Popular