जिला देवास संवाददाता राहुल शर्मा कांटाफोड़ कि रिपोर्ट
कन्नौद। शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात नगर पंचायत चौराहे के समीप बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गोवंश लेकर जा रहा एक कंटेनर को पकड़ा जिसमें नो पशु थे, उधर मुखबिर की सूचना पर बजरंग दल तथा पुलिस ने
घेराबंदी की तैयार कर रखी थी। जैसे ही आष्टा की ओर से डाक पार्सल लिखा हुआ कंटेनर दिखाई दिया वैसे ही उसे रोका गया, उसे चेक करने पर दो बैल, तथा सात गाएं थीं, कंटेनर चालक के पास कोई वैध दस्तावेज भी नहीं पाए गए , पुलिस ने बिना नंबर के कंटेनर को जब्त कर दो आरोपी इरशाद पिता इस्माइल , शब्बीर पिता हनीफ दोनों निवासी सारंगपुर जिला रायगढ़ को गोवंश अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की, उक्त गोवंश को समीप ही कृष्णा गौशाला सोनखेड़ी में छोड़ा गया, इस कार्य में थाना प्रभारी तहजीब काजी, बजरंग दल जिला प्रमुख जितेंद्र सोलंकी, मनोज मानधन्या, विशाल देवड़ा गब्बर परमार तथा रोहित झांझोट तथा
उनि राहुल रावत, प्र.आरअशोक जोसवाल, आर. प्राणसिंह, देवेन्द्र ठाकुर, राहुल सागोरे, नीरज गौतम, शैलेन्द्र कमोदिया , का सराहनीय योगदान रहा।



