संदीप कुमार
खरगोन । आंचलिक पत्रकार संघ दिपावली मिलन समारोह में खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार,एसडीएम विरेन्द्र कटारे पहुंचे पत्रकारों ने उनका फुल माला पहना कर जोरदार स्वागत किया
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रमेश टांक द्वारा की गई खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए ।
प्रदेश अध्यक्ष आंचलिक पत्रकार संघ रमेश टांक खरगोन जिला अध्यक्ष प्रदिप गांगले, उपाध्यक्ष हिमांशु वसारे सचिव संजय सिंह गांगले,महासचिव नासीर खान, कोषाध्यक्ष सचिन वसारे के नेतृत्व में होटल राधे गोपाल खंडवा रोड़ खरगोन में पत्रकार दिपावली मिलन समारोह रखा गया, दिपावली मिलन समारोह के साथ में जिले में हो रही समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया ।
बॉक्स
खरगोन जिला संभाग कब बनेगा बड़े लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर पत्रकारों के मांग लाजमी थी जिस पर कई बार सवाल भी उठे हैं ।
मरम्मत मांगती शहर की सड़के
खरगोन की सड़कों में डामर से ज्यादा तो गड्ढे है जिससे शहरवासी के साथ बाहर से आने वाले आगंतुक भी काफी परेशान देखे जा सकते है जिस पर कई बार सवालिया निशान भी उठे है लेकिन हर बार बात दबाई जाती रही हैं।
जीवन दायिनी कुंदा नदी सफाई अभियान कई बार हुआ लेकिन सफलता आज तक नहीं मिली इस पर पत्रकारों ने विधायक बालकृष्ण पाटीदार को ठोस कदम उठाने का आग्रह किया है। वहीं शहर में कभी स्वच्छता में टॉप पर आया करता था आज फेल क्यों होता दिख रहा सवाल किया ।
ओर अंत में
जिले में रेल कब तक आयेगी काफी समय से प्रयास कर रहे हैं जिले वासी लंबे समय से आस लगाए बैठे रेल गाड़ी की किंतु अभी तक पूर्ण सर्वे भी नहीं हो पाया है अधर में लटकी रेल पर ताप्ती नर्मदा रेलवे लाइन समिति इस पर संघर्ष भी कर रही किंतु अभी भी रेल लाइन सर्वे पूरा नहीं हुआ हैं ।
खरगोन जिले में मेडिकल कॉलेज कब तक बनेगा जिसका की उदघाटन भी हो चुका है ऐसी कई समस्याओं पर चर्चा की काफी संख्या में जिले के पत्रकार साथी उपस्थित हुए खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने खरगोन शहर में विकास हुआ है ओर विकास होगा इस मुद्दे पर चर्चा की पत्रकारों के इन सब सवालों को विधायक ने सकारात्मक सोच बताया और कहा आप लोग जनहित की मुद्दों को अपने अपने समाचारपत्र चैनलों पर खबर प्रकाशित करते रहे ताकि हम जनप्रतिनिधि के नाते सरकार से उसे हल करवाने की भरपूर कोशिश करूंगा ऐसा ही कुंदा नदी की समस्या को लेकर वरिष्ठ पत्रकार अजीजुद्दीन शेख द्वारा विधायक को अवगत कराया गया विधायक ने अजीजुद्दीन शेख को आश्वासन दिया अति शीघ्र आप की समस्या को लेकर नगर पालिका खरगोन को अवगत कराया जायेगा आंचलिक पत्रकार संघ के खरगोन जिला अध्यक्ष प्रदिप गांगले व उनकी टीम ने शहर की समस्या को लेकर विधायक को अवगत कराया गया । वहीं विधायक बालकृष्ण पाटीदार के द्वारा पत्रकार भवन सहित पत्रकार कालोनी पर भी आश्वासत कर जल्द ही पूरा करने का आश्वासन दिया है।
कार्यक्रम का संचालन राजकुमार शर्मा ने किया वही कार्यक्रम का आभार सचिन वसारे ने माना ।



