प्रकाश स्मृति सेवा संस्थान एवं चोईथराम नेत्रालय इंदौर के संयुक्त तत्वाधान में खरगोन नगर में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आज दिनांक 14/11/2025 को समापन हुआ | संस्थान संचालक राजेन्द्र कुमार महाजन ने बताया कि यह नेत्र शिविर विगत 18 वर्षों से प्रतिवर्ष संस्थान के प्रणेता स्व. प्रो. प्रकाशचंद्रजी महाजन की पुण्यतिथि 14 नवंबर को आयोजित किया जाता है |
इस वर्ष भी इस शिविर में 1500 से अधिक नेत्र रोगियों के नेत्रों का परीक्षण किया गया, जिसमें से 278 नेत्र रोगी ऑपरेशन योग्य चिन्हित किए गए साथ ही 172 अत्यंत निर्धन नेत्र रोगियों को नंबर के चश्मे नि:शुल्क प्रकाश स्मृति सेवा संस्थान द्वारा वितरित किए जा रहे हैं |
नेत्र शिविर में जिला चिकित्सालय, नगर-पालिका, पुलिस विभाग, मेसर्स आनंद सुपारी खरगोन एवं ऑप्टीशियन श्री योगेश कर्मा का भी विशेष सहयोग एवं योगदान रहा |
डॉ. आदित्य व्यास जी चोइथराम नेत्रालय इंदौर ने सफलता पूर्वक शिविर सम्पन्न होने पर संस्थान परिवार की टीम को अपनी शुभकामनाएँ दी |



