प्रदीप कुमार गांगले
खरगोन । जिले के कसरावद में मध्यप्रदेश बाह्यस्त्रोत विद्युत कर्मचारी संगठन की बैठक संपन्न हुई, जिसमें बिजली विभाग द्वारा निकाली गई भर्ती के विषय को ले कर चर्चा हुई।
कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने अपनी पूरी जवानी बिजली विभाग की सेवा में लगा दी है इसलिए इन भर्तियों का उन के रोजगार पर कोई असर ना हो और उत्तरप्रदेश सरकार की तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी आउटसोर्स सेवा निगम का गठन हो ताकि सभी आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं सुरक्षित रह सके।
साथ ही भर्ती परीक्षा में आरक्षण को ले कर भी चर्चा हुई ताकि आउटसोर्स कर्मचारियों को भी नियमित होने का अवसर मिले।
बैठक में जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापत, उपाध्यक्ष लखन केवट, किशन यादव, विनोद भालसे व अन्य पदाधिकारी सहित 150 लोग उपस्थित थे।
उक्त जानकारी प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी करण चौहान ने दी।



