HomeUncategorizedठाकुर श्री बांके बिहारी जी महाराज के दर्शन के लिए मंदिर प्रबंधन...

ठाकुर श्री बांके बिहारी जी महाराज के दर्शन के लिए मंदिर प्रबंधन द्वारा की गई अपील

रिपोर्ट- मोहम्मद फारूक
लोकेशन- वृंदावन (मथुरा)

भीषण गर्मी उमस व वर्षा के कारण भीड़ के अत्यधिक दबाव को देखते हुए हरियाली तीज मेला के अवसर पर दर्शनार्थियों से की गई अपील

वृंदावन। मंदिर प्रबंधन ने आने वाले दर्शनार्थियों से अपील की है की हरियाली तीज मेला के अवसर पर श्री बांके बिहारी मंदिर में भीड़ का अत्यधिक दबाव रहेगा, भीषण व उमस भरी गर्मी एवं बारिश के मौसम के कारण बीमार व्यक्तियों बुजुर्गों, दिव्यांगजनों ,छोटे बच्चों गर्भवती महिलाओं, बीपी, शुगर के मरीजों को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सभी दर्शनाथियों से अपील की गई है कि वह अपने-अपने पारिवारिजनों के स्वास्थ्य की रक्षा हेतु हरियाली तीज मेला के अवसर पर छोटे बच्चों, दिव्यांगजनों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाएं ,बीपी, शुगर के मरीज को इस अवसर पर दर्शन हेतु आने से परहेज करें। अत्यधिक भीड़ एवं ट्रैफिक जाम की समस्याओं से बचने हेतु मीडिया एवं अन्य माध्यमों से सही स्थिति की जानकारी एवं आकलन करने के उपरांत यात्रा का कार्यक्रम बनाएं । मंदिर प्रबंधन ने अपील करते हुए दर्शनार्थियों से अनुरोध करते हुए कहा है कि भीड़ कम होने पर ही यात्रा का कार्यक्रम बनाएं ,जिससे की यात्रा से पूर्ण लाभ एवं आनंद प्राप्त हो सके। मंदिर प्रबंधन जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन आप सभी दर्शनार्थियों के वास्ते सुद्धरण एवं व्यवस्थित दर्शन व्यवस्थाएं बनाने हेतु संकल्पित एवं पूर्ण रूप से प्रयासरत है। मंदिर प्रबंधन ने सभी दर्शनार्थियों से सहयोग की अपील की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular