HomeUncategorizedमनरेगा को बंद करने पर कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शननई योजना के बिल...

मनरेगा को बंद करने पर कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शननई योजना के बिल की प्रतियां जलाकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता


खरगोन– केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा योजना को हटा करके नई योजना विकसित भारत गारंटी का रोजगार आजीविका मिशन ग्रामीण 2025 को लाने पर कांग्रेस पार्टी देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। क्योंकि नई योजना से मजदूर वर्ग खास तौर पर एससी एसटी ओबीसी वर्ग पर कुठाराघात होगा। नई योजना पूरी तरीके से केंद्र सरकार के कंट्रोल में चली जाएगी जहां पहले मांग के आधार पर काम स्वीकृत किए जाते थे अब केंद्र सरकार द्वारा तय किया जाएगा की कब कहां किस जगह काम किया जाना है। योजना में राज्य सरकार का हिस्सा भी 40% कर दिया गया है ऐसे में गरीब राज्य इस योजना को किस प्रकार से संचालित करेंगे। ऐसे कई मुद्दों को लेकर के कांग्रेस पार्टी देशभर में विकसित भारत गारंटी फार रोजगार आजीविका मिशन ग्रामीण 2025 का विरोध कर रही है इसी तारतम्य में आज दिनांक 22 दिसंबर 2025 को दोपहर 12:00 खरगोन स्थित एसडीएम कार्यालय के सामने कांग्रेस के कार्यकर्ता नए बिल की प्रतियां जलाकर विरोध दर्ज करेंगे साथ ही महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। उक्त जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता राजेश मंडलोई ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular