HomeUncategorizedविजेश्वर धाम मंदिर में लगा शिव भक्तों का तांता

विजेश्वर धाम मंदिर में लगा शिव भक्तों का तांता

देवास संवाददाता राहुल शर्मा

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर दात्तुनी नदी के तट पर शिव भक्तों का हुजूम इकठ्ठा हो गया यहां के पुजारी बताते हे कि वनवास के समय श्री राम जी ने गुजरते हुए दातुन किया गया था । वहीं यह प्राचीन मंदिर की विशेषता हे कि पांडव द्वारा इस मंदिर को निर्मित विजेश्वर महादेव मंदिर नाम दिया गया था ।बिजवाड़ में सैकड़ो भक्त जनों ने किया बाबा विजेश्वर के दर्शन मंदिर के मुख्य पुजारी गजेंद्र व्यास जी द्वारा बताया गया कि बाबा विजेश्वर का शिवलिंग प्रतिवर्ष तिल के समान बढ़ता है ,महाशिवरात्रि पर पांच दिवसी शिव शक्ति महायज्ञ भव्य शिव बरात का आयोजन किया जाता है यहां दुर दराज क्षेत्र से सैकड़ो श्रद्धालु अपने-अपने मनोकामना लेकर दर्शन हेतु आते हैं यहां प्रतिवर्ष मेले का आयोजन किया जाता है ।

RELATED ARTICLES

Most Popular