HomeUncategorizedसेवा और परंपरा का संगम: त्रिशूल युवा संगठन ने भाडली में दीपावली...

सेवा और परंपरा का संगम: त्रिशूल युवा संगठन ने भाडली में दीपावली मनाई, माता लक्ष्मी की पूजन सामग्री बांटकर निभाई सनातन परंपरा

प्रदीप कुमार गांगले

खरगोन: दीपावली के पावन अवसर पर त्रिशूल युवा संगठन, खरगोन (TYSK) ने भाडली बस्ती में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर इस पर्व को हर्षोल्लास और सेवा भाव के साथ मनाया। इस अवसर पर संगठन ने स्थानीय परिवारों को दीपक, पटाखे, मिठाई और माता लक्ष्मी की पूजन सामग्री वितरित कर न केवल दीपावली की खुशियाँ साझा कीं, बल्कि सनातन परंपरा और धार्मिक गरिमा को भी बढ़ावा दिया।

संगठन के सरक्षक अतिशय जोशी ने इस दौरान कहा कि त्रिशूल युवा संगठन का उद्देश्य केवल पर्व मनाना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग तक खुशियाँ और सेवा का संदेश पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रत्येक परिवार को दीपावली की विशेष सामग्री प्रदान की गई, जिसमें माता लक्ष्मी की तस्वीर, लाल कपड़ा और अन्य पूजन सामग्री शामिल थी। अतिशय जोशी ने लोगों को प्रेरित किया कि इस दीपावली माता लक्ष्मी का पूजन अपने परिवार के साथ करें और सुख-समृद्धि प्राप्त करें।

कार्यक्रम के दौरान संगठन के सदस्यों ने बस्ती के बच्चों के साथ दीप जलाए, मिठाई वितरित की और पारिवारिक माहौल में दीपावली की खुशियाँ साझा कीं। बच्चों के चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी। सभी बच्चों को पटाखे और मिठाई भेंट की गई, जबकि महिलाओं और बहनों को पूजन सामग्री और मिठाई देकर दीपावली की शुभकामनाएँ दी गईं।

इस अवसर पर तुषार पाठक समाज सेवी,विहिप के मनोज वर्मा ,विवेक तोमर,अमित अवस्थी सहित त्रिशूल युवा संगठन के कई प्रमुख कार्यकर्ता और सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे। इनमें आकाश कोहली, सिद्धांत जैन, गौरव रघुवंशी, मुकुल मराठा, जयपाल कोहली, संजू सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। सभी ने मिलकर सेवा भाव के साथ लोगों में दीपावली की खुशियाँ बाँटी।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने “सेवा ही संस्कार है” के नारे के साथ समाज में सकारात्मक संदेश देने की कोशिश की। त्रिशूल युवा संगठन के सदस्य लगातार सामाजिक और मानव सेवा के कार्यों में अग्रणी रहे हैं, और इस बार की दीपावली भी उनके इस सेवा भाव की सुंदर मिसाल साबित हुई।

RELATED ARTICLES

Most Popular