खरगोन। नगर पालिका परिषद खरगोन द्वारा आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य बारिश के दौरान जलभराव, बाढ़ जैसी समस्याओं को रोकना और शहर की आवश्यक सेवाओं को सुचारू बनाए रखना है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमला कोल के निर्देश एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रकाश चित्ते के मार्गदर्शन में यह अभियान तेज़ी से जारी है। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में नालों, नालियों, स्टॉर्म वॉटर ड्रेन एवं सीवरेज लाइनों की साफ-सफाई की जा रही है।
अभियान के तहत सफाई कर्मियों द्वारा नालों-नालियों से गाद (कीचड़) निकालकर जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाया जा रहा है। साथ ही, स्वच्छता बनाए रखने और दुर्गंध व बीमारियों से बचाव के लिए विशेष पाउडर का छिड़काव भी किया जा रहा है।
नगर पालिका का कहना है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वर्षा ऋतु के दौरान किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति को रोकना और आम नागरिकों को परेशानी से बचाना है। प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे सफाई व्यवस्था में सहयोग करें और कचरा नालियों में न डालें।
यह अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि बारिश के मौसम में शहर की व्यवस्था सुचारू बनी रहे और नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न
खरगोन में बारिश से पहले नगर पालिका का बड़ा अभियान, नालों-नालियों की हो रही व्यापक सफाई
RELATED ARTICLES



